फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fearless miscreants entered the house and beat the young man, shot the mother, condition critical

Kaushambi : बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर भाइयों को पीटा, मां को मारी गोली, हालत नाजुक

Sat, 09 Nov 2024 11:49 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 09 Nov 2024 11:49 AM IST
सार

रक्सवारा गांव के भारत सिंह यादव पुत्र चंद्रपाल यादव का गांव के रामचंद्र यादव से पुरानी रंजिश चल रही है। शुक्रवार की शाम करीब साढ़े छह बजे रामचंद्र यादव का साला नीलू उर्फ वीरेंद्र यादव पुत्र बच्चीलाल यादव निवासी अलीगंज थाना कोखराज ने भारत सिंह यादव के मोबाइल पर गालियां दीं।

विज्ञापन
Fearless miscreants entered the house and beat the young man, shot the mother, condition critical
Prayagraj - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पिंडरा क्षेत्र कि रक्सवारा गांव में दबंगों ने पुरानी रंजिश में घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। युवक की जमकर पिटाई करने के बाद गोली मार दी। गोली युवक की मां को लग गई। इसके बाद बदमाश भाग खड़े हुए। घायल महिलाओ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की खोजबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


रक्सवारा गांव के भारत सिंह यादव पुत्र चंद्रपाल यादव का गांव के रामचंद्र यादव से पुरानी रंजिश चल रही है। शुक्रवार की शाम करीब साढ़े छह बजे रामचंद्र यादव का साला नीलू उर्फ वीरेंद्र यादव पुत्र बच्चीलाल यादव निवासी अलीगंज थाना कोखराज ने भारत सिंह यादव के मोबाइल पर गालियां दीं। विरोध करने पर गोली मार देने की धमकी देने लगा। रामचंद्र ने जब विरोध किया तो रात करीब आठ बजे भारत सिंह अपने साथी प्रदीप यादव निवासी राले थाना कोखराज और वीरेंद्र यादव निवासी उजहनी थाना संदीपन घाट के साथ रामचंद्र यादव के घर पर धावा बोल दिया। 
विज्ञापन


घर में घुसकर दबंगों ने रामचंद्र और उसके भाई राजू यादव को पीटकर घायल कर दिया। इसी बीच नीलू यादव उर्फ वीरेंद्र यादव ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली रामचंद्र यादव की मां चंद्रकली के बांए पैर में लगी। चंद्रकली लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी। गोली मारने के बाद बदमाश धमकी देते हुए भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे एसआरएन अस्पताल प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed