फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fearing FIR, 1126 people returned Kisan Samman Nidhi

एफआईआर के डर से 1126 लोगों ने लौटा दी किसान सम्मान निधि 

Sat, 04 Sep 2021 06:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Sep 2021 06:33 PM IST
सार

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का जिले में बड़ी संख्या में अपात्र लाभ ले रहे हैं। राजस्व विभाग की अनदेखी के चलते ऐसे लोगों का भी डाटा फीड करा दिया गया, जो आयकर विभाग को नियमित रूप से टैक्स की अदायगी करते थे।

विज्ञापन
Fearing FIR, 1126 people returned Kisan Samman Nidhi
prayagraj news : money - फोटो : prayagraj

विस्तार

अपात्र होने के बाद भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ लेने वाले अब एफआईआर के डर से धनराशि लौटा रहे हैं। इनमें अधिकांश ऐसे लोग हैं जो आयकर रिटर्न दाखिल करने के बाद भी किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे थे। आयकर विभाग से सूची मिलने के बाद कृषि विभाग ने इन लोगों को नोटिस जारी किया था। अभी तक जिले के 1126 लोगों ने किसान सम्मान निधि की धनराशि लौटा दी है।  
विज्ञापन


प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का जिले में बड़ी संख्या में अपात्र लाभ ले रहे हैं। राजस्व विभाग की अनदेखी के चलते ऐसे लोगों का भी डाटा फीड करा दिया गया, जो आयकर विभाग को नियमित रूप से टैक्स की अदायगी करते थे। आयकर विभाग ने अपात्रों के आधार नंबर पर जिले 2153 लोगों को चिह्नित करते हुए कृषि विभाग को सूची मुहैया कराई थी। इस पर कृषि विभाग की तरफ से सभी को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस पहुंचने के बाद अब एफआईआर के डर से ऐसे लोग किसान सम्मान निधि के रूप में ली गई धनराशि लौटा रहे हैं।
विज्ञापन


सदर, कुंडा, रानीगंज, पट्टी और लालगंज तहसील क्षेत्र के 1126 लोगों ने अभी तक किसान सम्मान निधि की संपूर्ण धनराशि लौटा दी है। इधर, जिलेभर में इन दिनों अपात्रों से रुपये वापस कराने की मुहिम तेज कर दी गई है। जिले में किसान बनकर अपात्र जहां योजना का लाभ ले रहे थे, वहीं जिले के हजारों किसान ऐसे भी हैं, जो पात्रता के बावजूद अभी तक सम्मान निधि का इंतजार कर रहे हैं। कृषि उपनिदेशक डॉ. रघुनाथ सिंह का कहना है कि जो लोग गलत तरह से लाभ ले रहे हैं, मामला पकड़ में आने पर उन्हें नोटिस देकर रुपये जमा करने को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दस हजार से अधिक पेंशन पाने वाले भी अपात्र 
खेती किसानी करने वाले मंत्री, सांसद, विधायक, डॉक्टर, इंजीनियर, सीए, वकील, आर्किटेक्ट, आयकरदाता और 10 हजार से अधिक पेंशन पाने वाले लोग किसान सम्मान निधि के लिए अपात्र माने गए हैं। चतुर्थ श्रेणी या समूह डी कर्मचारियों को छोड़कर केंद्र या राज्य सरकार में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed