{"_id":"5744a4974f1c1bae706917d7","slug":"feared","type":"story","status":"publish","title_hn":"शानानीबी गांव में प्रधानपति की धमकी से सहमे गांव वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शानानीबी गांव में प्रधानपति की धमकी से सहमे गांव वाले
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Wed, 25 May 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल ब्लॉक के शानानीबी गांव के लोग प्रधान पति की धमकी से सहमे हुए हैं। कोटे की दुकान चहेते को दिलाए जाने के लिए गांव वालों पर धाैंस जमाई जा रही है। मंगलवार को गांव के लोगाें ने एसडीएम चायल को प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पिपरी पुलिस को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
चायल ब्लॉक क्षेत्र के शानानीबी गांव की कोटे की दुकान सात साल पहले निरस्त हो गई थी। इसके बाद उसे पड़ोसी गांव में अटैच कर दिया गया था। मामला कोर्ट में चलने के बाद खत्म हुआ। गांव के रहने वाले लवकुश कुमार, मंजीत कुमार, अमृत लाल, रोहित, शिवकुमार, रामहित आदि लोगों ने बताया कि अदालत के फैसले के बाद अब गांव में नई दुकान का आवंटन किया जाना है। तीन जून को खुली बैठक में इस पर विचार किया जाएगा। उधर प्रधान पति द्वारा गांव वालों पर चहेते को दुकान आवंटित कराए जाने का दबाव बनाया जा रहा है। कहा कि जिसके पक्ष में कहा जाय उसी पक्ष में हाथ उठे, वरना इसका अंजाम ठीक नहीं होगा। प्रधान पति की धमकी से सहमे गांव के लोग मंगलवार को तहसील पहुंचे और मामले की शिकायत एसडीएम से की। उपजिलाधिकारी अश्वनी कुमार ने एसओ पिपरी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।