फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Father's body takes pregnant daughter to Kotwali

गर्भवती बेटी का शव लेकर कोतवाली पहुंचा पिता

Wed, 06 Feb 2019 12:45 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Wed, 06 Feb 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Father's body takes pregnant daughter to Kotwali
dowry
सैनी कोतवाली के भक्तन का पुरवा में ब्याही एक विवाहिता की मंगलवार को अस्पताल में मौत हो गई। गर्भवती बेटी का शव लेकर कोतवाली पहुंचे पिता का आरोप है कि ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत हुई है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


चरवा कोतवाली के दुर्गापुर निवासी खुद्दा सिंह ने बताया कि उसने अपनी बेटी सुनीता देवी(25) की शादी सात मई 2017 को सैनी क्षेत्र के भक्तन का पुरवा निवासी कमलेश कुमार पुत्र रामजीत के साथ  किया था।  शादी में अपनी क्षमता के हिसाब से उपहार भी दिया था, लेकिन कुछ दिन बाद से ही ससुराली सुनीता को दहेज  की मांग को लेकर प्रताडि़त करने लगे थे। सुनीता इन दिनों सात महीने की गर्भवती थी। इसके बावजूद ससुरालियों का उत्पीड़न कम नहीं हुआ। आरोप है कि 31 जनवरी को पति कमलेश ने गर्भवती बीवी को मारपीट कर घर से भगा दिया था। किसी तरह मायके पहुंची बेटी की हालत खराब  होने पर उन लोगों ने प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। मंगलवार को इलाज के दौरान सुनीता की मौत हो गई। इसके बाद खुद्दा अपनी गर्भवती बेटी का शव अस्पताल से लेेकर सीधे सैनी कोतवाली पहुंचा और घटना की तहरीर दी। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति कमलेश और ससुर रामजीत के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed