फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   father killed the child who was crying with hunger by throwing him on the ground

Kaushambi: भूख से रो रहे दुधमुंहे बच्चे को पिता ने जमीन पर पटककर मार डाला, पत्नी के मायके जाने से था नाराज

Fri, 16 Jun 2023 03:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 16 Jun 2023 03:30 PM IST
सार

पत्नी के मायके जाने से नाराज पिता ने डेढ़ माह के बच्चे को जमीन पर पटक दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे के शव को कमरे में बंद कर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पिता शराब पीने का आदी है। एक साल पहले उसने गांव की ही मुस्कान से लव मैरिज की थी।

विज्ञापन
father killed the child who was crying with hunger by throwing him on the ground
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सैनी कोतवाली के केसरिया गांव में पत्नी के मायके में रहने से नाराज युवक ने शराब के नशे में अपने दुधमुंहे बच्चे को जमीन पर पटक दिया, जिससे मासूम बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद जालिम पिता उसे कमरे में बंद कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पत्नी और ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर मासूम के शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


घटना सैनी कोतवाली क्षेत्र के केसरिया गांव की है, जहा का रहने वाला रवि मौर्य शराब पीने का आदी है। उसने गांव की ही मुस्कान के साथ एक साल पहले लव मैरिज की थी। अभी डेढ़ माह पहले मासूम बच्चे प्रियांश ने जन्म लिया था।

विज्ञापन

दंपती में आए दिन होता था विवाद

पति और पत्नी में आए दिन विवाद होता था। 15 दिन पहले हुए विवाद के बाद मुस्कान अपनी बुआ के घर चली गई थी,जहा से आठ दिन पहले पत्नी के वापस न आने पर रवि अपने डेड़ महीने के बेटे को जबरन उठा लाया था। रात में शराब के नशे में घर पहुंचे जालिम पिता ने भूख से रो रहे मासूम बच्चे को उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे मासूम की मौत हो गई।

मासूम बच्चे की मौत की सूचना पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। अपने बच्चे की मौत की जानकारी होने पर रोते बिलखते मुस्कान अपने परिजनों के साथ पहुंची। ग्रामीणों से सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed