कौशाम्बी में जहरीली शराब पीने से पिता-पुत्र की मौत, दो की हालत नाजुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली के जुगराजपुर गांव में बुधवार रात जहरीली शराब पीने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। शराब पीने वाले दो अन्य लोग गंभीर हालत में प्रयागराज के अस्पताल में जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि मृतकों ने शराब की जगह स्प्रिट पी थी। फिलहाल मृतक के घरवालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि पुलिस ऐसी किसी घटना की जानकारी से इनकार कर रही है।
जुगराजपुर गांव निवासी लोकई पुत्र रामबहादुर नशे का लती था। 27 दिसंबर को उसकी मौत हो गई थी। बतातेेे है कि शराब पीने के कारण उसकी मौत हुई। बुधवार को उसका दशवां संस्कार था। गांव के लोगों के मुताबिक बुधवार की शाम लोकई के बड़े भाई जगतपाल, मान सिंह पुत्र विजय बहादुर, विजय बहादुर पुत्र दुलारे, सियाराम पुत्र भूअर व वंशराज पुत्र भूअर ने लोकई के घर में रखी स्प्रिट पी ली।
स्प्रिट पीने के बाद रात में अचानक सभी की हालत खराब होने लगी तो उन्हें परिवार के लोगों ने गांव के झोलाछाप डॉक्टर को दिखाया। जिसमें जगतपाल तो पूरी तरह से ठीक हो गया, पर विजय बहादुर ( 58) व उसके बेटे मानसिंह (38) की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार वालों ने सियाराम व वंशराज को गंभीर हालत में प्रयागराज के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।
अस्पताल में दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर बृहस्पतिवार सुबह शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में सीओ चायल श्यामकांत का कहना है कि ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है, लेकिन अगर स्प्रिट पीने से मौतें हुईं हैं तो यह गंभीर मामला है, मामले की जांच कराई जाएगी।
अगर संजीदा होती पुलिस तो न होती पिता-पुत्र की मौत
पिता-पुत्र की मौत के पीछे पुलिस की नाकामी सामने आई है। ग्रामीणों की मानें तो 27 दिसंबर को लोकई की मौत भी जहरीली शराब पीने से हुई थी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। अफसरों के निगाह में किरकरी नहीं हो, इसलिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना मुनासिब नहीं समझा। जिसका नतीजा रहा कि उसके श्राद्ध के दिन रिश्तेदारों ने वहीं जहरीली स्प्रिट पीने की गलती कर दी। जिससेपिता-पुत्र की मौत हो गई और दो लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहे हैं।