{"_id":"633085fac013b566b15f7255","slug":"fatehpur-woman-abducted-and-raped-accused-in-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : फतेहपुर की महिला को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : फतेहपुर की महिला को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में
Sun, 25 Sep 2022 10:16 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 25 Sep 2022 10:16 PM IST
सार
पइंसा कोतवाली के इंस्पेक्टर विनोद कुमार मौर्या ने बताया फतेहपुर जिले की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर अपने यहां के कुछ लोगों पर अगवा करके यहां लाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्थानीय कोतवाली इलाके के एक गांव में फतेहपुर से अगवा कर लाई गई महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना की शिकायत मिलने पर सक्रिय हुई पुलिस ने नामजद लोगों को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
पइंसा कोतवाली के इंस्पेक्टर विनोद कुमार मौर्या ने बताया फतेहपुर जिले की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर अपने यहां के कुछ लोगों पर अगवा करके यहां लाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है घटना उसके साथ 16 सितंबर को हुई है। जबकि पुलिस को महिला ने 23 सितंबर को तहरीर दी।
विज्ञापन
पुलिस विभाग से जुड़े सूत्रों की माने तो शिकायत के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने नामजद लोगों को हिरासत में लिया तो उन्होंने खुद को बेगुनाह बताया। जिन लोगों को जिस दिन घटना का आरोपी बताया गया है उन उस दिन वह लोग कानपुर के एक होटल में थे। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी उन लोगों के पास है। इंस्पेक्टर का कहना है फिलहाल घटना संदिग्ध लग रही है। प्रकरण की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन