फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Farmers updated with scientific technology

Kaushambi News: वैज्ञानिक तकनीकी से अपडेट हुए किसान

Wed, 17 Sep 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 17 Sep 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers updated with scientific technology
कृ​षि मेले में मौजूद अ​धिकारी व किसान। स्रोत- कृ​षि विज्ञान केंद्र प्रशासन
महगांव स्थित कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में मंगलवार को तिलहनी फसलों के उत्पादन, वृद्धि, मूल्य संवर्धन और भंडारण की आधुनिक तकनीकों से किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से जनपद स्तरीय मेला आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अजय कुमार ने किसानों को तिल, मूंगफली और सरसों की खेती की तकनीक की जानकारी दी। मृदा वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने तिलहनी फसलों में उर्वरकों विशेषकर सल्फर के महत्व पर चर्चा की। अपर जिला कृषि अधिकारी ने संतुलित उर्वरक प्रयोग पर बल दिया। वैज्ञानिक डॉ. मीनाक्षी सक्सेना ने मोटे अनाज और स्वयं सहायता समूहों की उपयोगिता बताई।
विज्ञापन

प्रसार वैज्ञानिक डॉ. अमित कुमार केशरी ने प्राकृतिक खेती में बीजामृत, जीवामृत और घनजीवामृत के महत्व बताए। मेले में इफको, पशुपालन, कृषि, मृदा परीक्षण, मत्स्य विभाग और स्वयं सहायता समूहों ने स्टॉल लगाए। इस मौके पर योगेश साहू, वैज्ञानिक डॉ. आशीष, डाॅ. जितेंद्र कुमार, शेषनाथ यादव, प्रदीप कुमार और विनयधर शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed