फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Farmers demonstrated on rigging and water crisis in PM housing scheme

Kaushambi News: पीएम आवास योजना में धांधली और पानी संकट पर मुखर हुए किसान

Fri, 24 Mar 2023 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 24 Mar 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated on rigging and water crisis in PM housing scheme
मंझनपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली और पानी संकट से आक्रोशित भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को किसानों के साथ डायट मैदान में प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय की अगुवाई में चरवा समेत कई अन्य क्षेत्रों से किसान जिला मुख्यालय पहुंचे। डीएम को ज्ञापन देने के लिए कलक्ट्रेट जाते समय डायट मैदान में नारेबाजी और प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि चरवा नगर पंचायत क्षेत्र में तमाम परिवार ऐसे हैं जो सालों से झोपड़ी या पॉलीथिन के नीचे रात गुजार रहे हैं। इन्हें पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिला। जबकि नगर पंचायत के अफसरों को सर्वे करने वाले कर्मचारियों ने उन्हें आवास दिला दिया, जिनके पहले से ही पक्के मकान हैं।
विज्ञापन


चरवा खुर्द, पहाड़पुर समेत अन्य कई इलाकों में सालों से हैँडपंप खराब पड़े हैं, इन्हें दुरुस्त नहीं कराया गया। इसकी वजह से लोगों को पानी संकट से जूझना पड़ रहा है। सिराथू तहसील की ग्राम पंचायत ककोढ़ा में भी पीएम आवास के लाभार्थियों के चयन में जमकर मनमानी हुई। पात्रों को आवास नहीं मिला। जबकि अपात्र लाभान्वित हो गए। प्रदर्शन में शामिल राम सिंह पटेल, गोविंद नारायण मिश्रा, भुवनेश्वर प्रसाद मिश्र समेत अन्य किसानों ने सभी जांच कराकर कार्रवाई की मांग डीएम से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed