फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Farmer's body found in suspicious condition in field

Kaushambi News: संदिग्ध हालत में खेत में मिला किसान का शव

Wed, 27 Mar 2024 04:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 27 Mar 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Farmer's body found in suspicious condition in field
पूरामुफ्ती के गोविंदपुर तेवरा गांव में सोमवार शाम संदिग्ध दशा में एक किसान का शव खेत में पड़ा मिला। घटना की जानकारी के बाद पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गोविंदपुर तेवारा गांव निवासी सिपाही लाल (50) किसानी करते थे। परिजनों के मुताबिक सोमवार को वह दोस्तों के साथ होली मिलने गए थे। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चला। शाम करीब पांच बजे खेतों की तरफ गए ग्रामीणों ने उसका गेहूं के खेत में शव पड़ा देखा। लोगों की सूचना पर परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने पुलिस को खबर दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। पूरामुफ्ती कोतवाली प्रभारी अजीत सिंह का कहना है कि घटना की सूचना नहीं है। परिवार के लोग तहरीर देते हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed