फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Farmer who went to irrigate his field died due to electric shock

Kaushambi News: खेत की सिंचाई करने गए किसान की करंट लगने से मौत

Fri, 22 Sep 2023 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 22 Sep 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Farmer who went to irrigate his field died due to electric shock
रामपुर धमावा गांव में हरिश्चंद्र की मौत पर रोते बिलखते परिजन       संवाद
खेत की सिंचाई करने गए किसान की करंट लगने से मौत
विज्ञापन

- बिजली का तार टूट कर गिरने से हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सैनी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर धमावां गांव में खेत की सिंचाई करने गए किसान की करंट लगने से मौत हो गई। रामपुर धामावां निवासी हरिश्चंद्र (35) खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। बुधवार रात वह धान के खेत की सिंचाई करने गया था। सुबह उसका शव भैरो बाबा मंदिर के पास स्थित खेत में पड़ा मिला। खेत में ही बिजली का तार टूटा प़ड़ा था। थानाध्यक्ष सीबी मौर्या का कहना है हरिश्चंद्र की मौत करंट लगने से हुई है। मौत का सही कारण जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

-------
सांड के हमले से घायल वृद्धा की मौत
अजुहा। कस्बे के वार्ड नंबर 12 नयानगर मोहल्ले की सांड के हमले से घायल फूलमती (70) की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। वह पांच सितंबर को अपने खेत में काम करने गई थी। वहां पर बेसहारा सांड ने हमला कर वृद्धा को जख्मी कर दिया था। गम्भीर रूप से घायल वृद्धा को इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन में भर्ती करा दिया गया था। तबीयत में सुधार होने पर 15 सितंबर को डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी थी। बृहस्पतिवार की सुबह वृद्धा की हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाते कि इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। संवाद

रामपुर धमावा गांव में हरिश्चंद्र की मौत पर रोते बिलखते परिजन       संवाद

रामपुर धमावा गांव में हरिश्चंद्र की मौत पर रोते बिलखते परिजन       संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed