फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   farmer said

किसान बोले, कर्जा माफ होना चाहिए

Fri, 16 Sep 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 16 Sep 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
farmer said
other
किसान बोले, कर्जा माफ होना चाहिए
विज्ञापन

राहुल गांधी अपनी बात का असर छोड़ने में कामयाब रहे। इसका असर उनके जाने के बाद दिखा। टेवां के किसान रामआसरे का कहना है कि वह बोले तो सही ही हैं। किसान का कर्जा माफ होना चाहिए। बड़े लोगों का मोदी जी कर्जा माफ कर दिए, हमारा भी होना चाहिए। टेनशाह आलमाबाद की रामदुलारी, कादीपुर के कंचन, उनौं के भैरों प्रसाद ने भी राहुल गांधी की बात पर सहमति जताई।

राहुल से सवाल कर छा गए ओपी सिंह
टेवां में खाट सभा करने आए राहुल गांधी से सबसे पहले शाहपुर के युवा ओपी सिंह ने सवाल किया। सवाल भी किसानों से संबंधित था। खाट सभा के बाद ओपी सिंह बाहर निकले तो अपनों के बीच चर्चा का विषय बने रहे। कांग्रेसियों ने भी उनके द्वारा पूछे गए सधे सवालों की सराहना की। ओपी सिंह पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि राहुल से सीधे संवाद कर वह खुद को अच्छा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


बारिश के बाद भी डटे रहे लोग
 राहुल गांधी को सुनने आए लोग बारिश में भीगते रहे। जमीन पर कीचड़ ही कीचड़ था, लेकिन जिसको जहां जगह मिली, वहीं खड़ा हो गया और टकटकी लगाकर उनके आने की राह देखता रहा। खाट पर बैठे लोग को ही सुकून था, लेकिन जमीन पर खड़े लोग भी उत्साहित थे। राहुल गांधी ने इनका सम्मान किया। मंच छोड़ने से पहले उन्होंने कहा कि बारिश में आए लोगों को वह आभार व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल के माइक की होती रही चेकिंग
 बारिश से मंच गीला हो चुका था। माइक भी भीग चुका था। एसपीजी की निगाह इस पर एक घंटे पहले से थी। राहुल गांधी के आने से पहले तक माइक को दर्जनों बार चेक किया। मैकेनिक को बुलवाकर एसपीजी जवान ने माइक चेक कराया। इसके बाद उसका जूता उतरवाकर माइक चेक कराया। एसपीजी जवान यह पता करने का प्रयास कर रहे थे कि कहीं इसमें करंट तो नहीं आ रहा है। राहुल के आने से पहले ही माइक को एसपीजी ने अपने कब्जे में ले लिया था, उनके आते ही उसे थमाया गया। यह स्थिति वायरलेस माइक के अचानक काम न करने पर पैदा हुई थी।


कार्यकत्रियों में दिखा उत्साह, जगी उम्मीद
आंगनबाड़ी कार्यकत्री संघ की माया सिंह पखवारे भर से सदर ब्लाक में राज्य कर्मचारी का दर्जा पाने के लिए कार्यकत्रियों के साथ हड़ताल कर रही हैं। रोज धरना-प्रदर्शन कर वह अपनी आवाज बुलंद कर रही थीं, लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से कोई सार्थक जवाब नहीं मिल रहा था। गुरुवार को राहुल गांधी से सीधे संवाद माया सिंह ने किया। इसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि वह उनकी मांग को संसद में उठाएंगे और उन्हें 18 हजार दिलवाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed