फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ??????? ???? ??? ????? ?? ???, ?Farmer's death in suspicious condition, dead body found on the roof of the house on Tuesday morning

संदिग्ध हालत में किसान की मौत, मंगलवार सुबह घर की छत पर मिला शव

Tue, 19 Apr 2022 07:39 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 07:39 PM IST
विज्ञापन
??????? ???? ??? ????? ?? ???, ?Farmer's death in suspicious condition, dead body found on the roof of the house on Tuesday morning
कोखराज कोतवाली के मीरापुर गांव में छत पर सो रहे एक व्यक्ति का संदिग्ध हालत में शव मिला। घटना की जानकारी से पीड़ित परिवार में कोहराम है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मीरापुर गांव का संतोष पटेल (45) खेतीबाड़ी करके पत्नी मालती व तीन बच्चों का भरण-पोषण करता था।
संतोष की पत्नी मालती ने बताया सोमवार रात खाना खाने के बाद संतोष छत पर सोने चला गया। मंगलवार भोर में मालती अपनी बेटी कल्पना, अल्पना व सपना के साथ गेहूं काटने खेत गई थी। बेटा आशीष कहीं निमंत्रण गया था। मालती के मुताबिक गेहूं काटकर वह वापस लौटी तो देखा संतोष नीचे नहीं उतरा था।
विज्ञापन

काफी आवाज देने पर भी दूसरी तरफ से कोई हरकत नहीं हुई। इस पर मोहल्ले वालों के साथ वह छत पर गई। छत पर संतोष की लाश पड़ी थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संतोष की मौत कैसे हुई? इसका कुछ पता नहीं चल सका। परिवार के लोग भी घटना के बाबत कुछ नहीं बता पा रहे हैं। इंस्पेक्टर गणेश प्रसाद सिंह का कहना पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed