फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Farmer's body found hanging from a noose on a mango tree, police engaged in investigation

Kaushambi : आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला किसान का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

Mon, 15 Dec 2025 05:07 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 Dec 2025 05:07 PM IST
सार

चरवा कोतवाली के सैयद सरावां गांव के मजरा बड़ा तालाब के बाहर नलकूप के पास सोमवार सुबह एक किसान का शव आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। जानकारी पाकर परिजन बदहवाश हालत में रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए।

विज्ञापन
Farmer's body found hanging from a noose on a mango tree, police engaged in investigation
आत्महत्या। - फोटो : Social media

विस्तार

चरवा कोतवाली के सैयद सरावां गांव के मजरा बड़ा तालाब के बाहर नलकूप के पास सोमवार सुबह एक किसान का शव आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। जानकारी पाकर परिजन बदहवाश हालत में रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


  रतगहा गांव निवासी तीरथ सिंह (45) पुत्र रामजश सिंह की शादी करीब 20 साल पहले पिपरी कोतवाली के निजामपुर पुरैनी गांव की सविता देवी से हुई थी। पिछले 15 साल से वह अपनी पत्नी के साथ ससुराल निजामपुर पुरैनी में रह रहा था। जबकि उसका परिवार रतगहा गांव में रहता है। परिजनों के अनुसार, दंपती की कोई संतान नहीं है। तीरथ ससुराल में खेती-किसानी के साथ-साथ दो ट्रक भी चलवाता था। बड़ा गांव में उसके अपने खेत हैं, जहां सिंचाई के लिए नलकूप लगा रखा है।
विज्ञापन


पत्नी सविता देवी ने बताया कि सोमवार सुबह धुंध के बीच तीरथ बिना कुछ बताए बाइक लेकर घर से निकल गए थे। धुंध हटने पर खेतों में काम करने गए लोगों ने नलकूप के पास आम के पेड़ पर रस्सी से शव लटकता देख पुलिस व परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। मृतक की बाइक नलकूप के पास सड़क किनारे खड़ी मिली। इस संबंध में इंस्पेक्टर महेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों से पूछताछ कर घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed