{"_id":"66f6d362b6bc16cd070ef4f7","slug":"farmer-dies-due-to-pickup-collision-traffic-jam-for-three-hours-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-116759-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पिकअप की टक्कर से किसान की मौत,तीन घंटे चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पिकअप की टक्कर से किसान की मौत,तीन घंटे चक्काजाम
Fri, 27 Sep 2024 09:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 27 Sep 2024 09:16 PM IST
विज्ञापन
कैलाशपुर गांव के पास चक्काजाम करते ग्रामीण। संवाद
कौशाम्बी कोतवाली के महिला गांव में प्राइमरी स्कूल के समीप बुधवार शाम पिकअप की टक्कर से एक किसान की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार सुबह सरायअकिल-महिला रोड पर मृतक का शव रख चक्काजाम कर दिया।
सूचना के बाद कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गाड़ी सीज की और आरोपी चालक को गिरफ्तार किया तब मामला शांत हुआ। इस दौरान तकरीबन तीन घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
महिला गांव निवासी सुभाष चंद्र द्विवेदी (56) खेती-किसानी करते थे। बुधवार शाम वह पड़ोसी गांव कैलाशपुर में रहने वाली बहन के घर जा रहे थे। रास्ते में प्राइमरी स्कूल महिला के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में जख्मी सुभाष को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया था।
एसआरएन अस्पताल में डाक्टरों ने सुभाष का परीक्षण किया और मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होते ही परिजन बिलख पड़े। मृतक के छोटे भाई मदन का आरोप है कि पिकअप चालक ऐगवां निवासी विपिन कुमार उर्फ फूलचंद्र सरोज के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई, लेकिन कौशाम्बी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
पुलिस की कार्यशैली से नाराज ग्रामीणों ने सुभाष के परिजनों के साथ बृहस्पतिवार सुबह 7:35 बजे सरायअकिल-महिला रोड पर मृतक का शव रख चक्काजाम कर दिया। नारेबाजी कर रहे ग्रामीण चौकी में तैनात सिपाही अनवर खान को हटाने, दुर्घटना के आरोपी पिकअप चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
चक्काजाम की सूचना के बाद स्थानीय कोतवाली के साथ ही सरायअकिल, पश्चिमशरीरा थाने की पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इस पर करीब नौ बजे मुकदमा दर्ज कर एफआईआर की कॉपी दिखाने पर करीब 11 बजे लोग माने और जाम समाप्त किआ।
-- -- -- -- -- -
जानकारी के अभाव में लोग आंदोलित हो गए थे। तहरीर मिलने पर पहले ही मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक को पकड़ लिया गया था। गाड़ी भी कब्जे में ले ली गई थी।
अभिषेक सिंह, सीओ-कौशाम्बी