फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Farmer dies after being attacked by a bull.

Kaushambi News: सांड़ के हमले से किसान की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after being attacked by a bull.
संदीपन घाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर बदले मजरा लालापुर गांव में धान के बेहन की रखवाली कर रहे बुजुर्ग किसान की सांड़ के हमले में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

संदीपन घाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर बदले मजरा लालापुर निवासी 60 वर्षीय राम बालक मौर्य पुत्र नोखेलाल खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। सोमवार रात वह खेत में तैयार बेहन की रखवाली करने गए थे।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, देर रात एक सांड़ खेत में घुस आया और बेहन चरने लगा। किसान उसे भगाने के लिए आगे बढ़े तो सांड ने उन पर हमला कर दिया।
हमले में सांड़ का सींग राम बालक के पेट में धंस गया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े और सांड़ को भगाया, लेकिन तब तक किसान की मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन खेत पहुंच गए। सूचना पर पहुंची संदीपन घाट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद क्षेत्र में मवेशियों की समस्या को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed