फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Family members were beaten and injured for complaining about molestation

Kaushambi News: छेड़खानी का उलाहना देने पर परिजनों को पीटकर किया घायल

Sat, 29 Nov 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 29 Nov 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Family members were beaten and injured for complaining about molestation
चरवा कोतवाली के एक गांव में बुधवार शाम छेड़खानी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। मारपीट में बुजुर्ग की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी युवक मजदूरी करता है। बुधवार शाम खेत से घर लौटते समय गांव का ही एक युवक उसकी बहन के साथ छेड़खानी करने लगा। युवती ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी मिलने के बाद परिजन आरोपी के घर उलाहना देने के लिए गए। इसी दौरान युवक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर लाठी-डंडा और फरसा से हमला कर दिया।
विज्ञापन

शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों को पीट दिया। पिटाई से किशोरी के पिता, भाभी और तीन भाइयों समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में फिर आरोपी युवक के घर पर चढ़कर मारपीट की, जिसमें एक बुजुर्ग का सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया। एसपी राजेश कुमार के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed