{"_id":"68e01b44c90030f38f0e5f5b","slug":"family-attacked-for-talking-to-sister-six-injured-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-130959-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बहन से बात करने के विरोध में कुनबे पर हमला, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बहन से बात करने के विरोध में कुनबे पर हमला, छह घायल
Sat, 04 Oct 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 04 Oct 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी कोतवाली के तारा का पुरवा मजरा बैरौंचा में बहन से बात करने के विरोध पर भाई सहित कुनबे पर लाठी डंडे से हमले में छह लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर है। तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
तारा का पुरवा गांव के विक्रम निषाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक अक्तूबर की रात लगभग 9:30 बजे गांव का अमित निषाद उसकी बहन से बात कर रहा था। उसने मना किया तो आरोपी आग बबूला हो गया। आरोप है कि अमित निषाद अपने परिवार के मनोज, जीतलाल, सरन, विद्यासागर, शिवबरन, लवकुश, राहुल, हनुमान को लेकर लाठी-डंडे लेकर आए और हमला कर दिया। हमले में विक्रम, गोपी, सरजू, सरिता देवी, राधा और समारे लाल घायल हो गए। विक्रम निषाद को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।