फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fake engine oil recovered from four shops, case filed

चार दुकानों से नकली इंजन आयल बरामद, मुकदमा दर्ज

Fri, 01 Apr 2022 08:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
Fake engine oil recovered from four shops, case filed
कस्बे में शुक्रवार दोपहर कैस्ट्रॉल कंपनी के सीनियर इंवेस्टीगेशन अफसर ने पुलिस के साथ चार ऑटो पार्ट्स की दुकानों में छापेमारी कर सैकड़ों लीटर नकली इंजन आयल बरामद किया। अधिकारियों ने नकली आयल को कब्जे में लेकर दुकानदारों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। छापेमारी की भनक लगते ही नकली इंजन आयल बेचने वाले दुकानदार अपनी दुकानों के शटर में ताला लगाकर एक दूसरे से माहौल लेने में जुट गए।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र के 12एन आजाद चौक रुस्तमपुर के रहने वाले दिलीप कुमार ब्रांड एडी एंड रिस्क मैनेजमेंट में बतौर सीनियर इंवेस्टीगेटर अफसर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि कैस्ट्रॉल ल्यूब्रिकेंट उनकी कंपनी की क्लाइंट है। कैस्ट्रॉल कंपनी ने उन्हें बाजारों में सर्वे, नकली इंजन आयल के उत्पादन व बिक्री करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए अधिकृत किया है।
विज्ञापन

काफी दिनों से उन्हें सरायअकिल कस्बे की आटो पार्ट्स की दुकानों में कैस्ट्रॉल कंपनी का नकली मोबिल आयल व इंजन आयल बेचने की शिकायतें मिल रहीं थीं। शिकायत पर शुक्रवार को उन्होंने थाने पहुंचकर इंस्पेक्टर अनुपम शर्मा व पुलिस टीम को साथ लेकर सबसे पहले बेनीराम कटरा स्थित बसुहार गांव के अनिल द्विवेदी के गोदाम पर छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी के दौरान उन्हें गोदाम से चार पेटियों में भरकर रखे गए 82 लीटर कैस्ट्रॉल कंपनी के नकली इंजन आयल बरामद हुए। इसके बाद उन्होंने बगल में ही बैरआमद करारी गांव के रहने वाले पवन मिश्रा की पवन आटो पार्ट्स की दुकान में छापेमारी करके एक-एक लीटर के 10 पीस नकली इंजन आयल बरामद किए। बेनीराम कटरा से उनकी टीम कस्बे के पटेल चौराहा पहुंची और बालाजी ऑटो पार्ट्स की दुकान में जांच की। यहां से 15 पीस व समीर ऑटो पार्ट्स से नौ पीस नकली इंजन आयल बरामद किया गया।

छापेमारी की खबर लगते ही नकली आयल बेचने वाले ऑटो पार्ट्स दुकानदार अपनी दुकानों के शटर में ताला लगाकर एक दूसरे से माहौल लेने में जुट गए। बरामद नकली इंजन आयल को कब्जे में लेकर दिलीप कुमार ने चारों दुकान मालिकों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर लेकर पुलिस ने चारों दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed