फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fake candidate caught for third consecutive day in ITBP recruitment

आईटीबीपी भर्ती में लगातार तीसरे दिन पकड़ा गया फर्जी अभ्यर्थी

Sat, 28 May 2022 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Fake candidate caught for third consecutive day in ITBP recruitment
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के रहीमाबाद स्थित18वीं वाहिनी आईटीबीपी कैंप में चल रही जीडी भर्ती प्रक्रिया में शुक्रवार को दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा एक और जालसाज पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ लिखापढ़ी कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। तीन दिनों में भर्ती के दौरान सात अभ्यर्थी पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड के नैनीताल जिले हल्दूचौड़ की 34वीं वाहिनी के द्वितीय कमान जीडी के पीठासीन अधिकारी राजेश कुमार जोशी की निगरानी में भर्ती प्रक्रिया चल रही है। शुक्रवार को मिर्जापुर जनपद के कुनाई जमुआ निवासी कमलेश यादव परिचय पत्र का सत्यापन कराने और शारीरिक परीक्षण के लिए पहुंचा।
विज्ञापन

इस दौरान सत्यापन अधिकारी राजेश कुमार जोशी को बायोमैट्रिक सत्यापन के दौरान युवक पर संदेह हुआ। कड़ाई से पूछताछ और जांच में पता चला कि कंप्यूटर बेसिक आनॅलाइन परीक्षा में उसके स्थान पर कोई और बैठा था। अब भर्ती प्रक्रिया पूरी होनी है। इस कारण वास्तविक आवेदनकर्ता आईअीबीपी कैंप में शामिल होने के लिए पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद अधिकारियों ने युवक को हिरासत में लेकर उसके दस्तावेज जब्त कर लिए। साथ ही आरोपी को पिपरी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed