{"_id":"1ee7f6f41d2658fb695a83587ae7853f","slug":"fair-amount-of-housing-will-not-get-angry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास का रकम न मिलने पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास का रकम न मिलने पर फूटा गुस्सा
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Tue, 09 Dec 2014 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। चयन के महीनों बाद भी लोहिया आवास की रकम नहीं मिलने से परेशान खानपुर गांव के लोगों का सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों के साथ आई महिलाओं ने कलेक्ट्रेट हुंकार भरी। डीएम को प्रार्थनापत्र देकर आवास बनवाने की रकम उपलब्ध कराने की मांग की। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) नेवादा को लाभार्थियों के खाते में पैसा भेजवाने का निर्देश दिया है।
नेवादा ब्लाक क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी रामभजन, शांति देवी, लालती, ऊषा देवी, बचनी, रेखा देवी, रामपति, शिवकली, सुमन देवी, गीता देवी, सुखरनिया, सरिता देवी, सुमित्रा देवी, पुष्पा देवी, सुनीता देवी, वंदना, बुधनी आदि ने बताया कि उनका गांव लोहिया गांव चयनित हुआ है।
ग्रामसभा की बैठक में उन सभी का नाम लोहिया आवास के लिए चुना गया था। महिलाओं ने बताया कि लाभार्थियों की सूची में नाम शामिल होने के बाद भी उन्हें अब तक आवास बनवाने के लिए रकम नहीं मिल सकी है। महिलाओं की मानें तो कई बार प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी और बीडीओ से शिकायत भी की गई। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। अफसरों की इस मनमानी से खफा ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट आकर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को मांगपत्र देकर आवास निर्माण के लिए मिलने वाली रकम उपलब्ध कराने की मांग की। डीएम ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को प्रकरण की जांच करने और लाभार्थियों के खाते में आवास निर्माण की रकम भेजवाकर हफ्तेभर में इसकी रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।