फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   explosion was so strong, the beam fell, trees were uprooted, fire and gunpowder explosion

Kaushambi : विस्फोट इतना तेज, गिर गई बीम, उखड़ गए पेड़, आग और बारूद धमाका तो होना ही था

Sun, 29 Oct 2023 05:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 29 Oct 2023 05:01 PM IST
सार

गोदाम के अंदर सीनजी से चलने वाली वैगनआर कार और एलपीजी चालित मारुति कार के अलावा दूसरे घर में रखी कार विस्फोट में क्षतिग्रस्त हुई। जिस मकान में धमाका हुआ है वहां से करीब दो सौ मीटर दूर दुर्गेश पाल का मकान है।

विज्ञापन
explosion was so strong, the beam fell, trees were uprooted, fire and gunpowder explosion
धमाके से ध्वस्त हुआ मकान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्लाईवुड गोदाम में हुए धमाके में घोर लापरवाही सामने आ सकती है। गोदाम के पिछले हिस्से में बूंदी बनाने के कारखाना शुरू हुआ था। एक हिस्से में पटाखे का भंडारण था। संभव है कि रात को बूंदी बनाने वाले लेबर काम खत्म कर अपने घर गए हों और भट्ठी में बची आग की चिंगारी सिलिंडर या बारूद तक पहुंच गई हो।

विज्ञापन


विस्फोट के बाद घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन के लोग पहले तो सिलिंडर लीकेज होने से विस्फोट का कारण बता रहे थे। सुबह होने पर पांच सौ मीटर दूर तक जले व अधजले पटाखों ने विस्फोट की हकीकत बयां कर दी।
विज्ञापन


विस्फोट इतना तेज था का मकान की नींव और छत के नीचे बनी 14 इंच की सीसी सीमेंटेड बीम उखड़कर सौ मीटर दूर तक गिरी थी। गोदाम समेत तीनों मकान की ईंटें भी 200 मीटर दूर तक फैली हुई थीं। आस पास लगे नींबू और जंगली पेड़ जड़ से उखड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

explosion was so strong, the beam fell, trees were uprooted, fire and gunpowder explosion
धमाके से ध्वस्त हुआ मकान। - फोटो : अमर उजाला।

गोदाम के अंदर सीनजी से चलने वाली वैगनआर कार और एलपीजी चालित मारुति कार के अलावा दूसरे घर में रखी कार विस्फोट में क्षतिग्रस्त हुई। जिस मकान में धमाका हुआ है वहां से करीब दो सौ मीटर दूर दुर्गेश पाल का मकान है। विस्फोट के बाद उड़े मकान के मलबे से दुर्गेश की कीमती भैंस भी चोटिल हो गई है, जिसका इलाज चल रहा है।

और बड़ा हो सकता था हादसा

धमाके वाले भवन के पीछे करीब 300 मीटर और बाएं तरफ करीब दो सौ मीटर तक खाली प्लाट होने से कई मकान विस्फोट की जद में आने से बच गए। जिस समय धमाका हुआ, उस वक्त ज्यादातर लोग अपने घरों में खाना पीना कर रहे थे। ऐसे में यदि और देर रात धमाका होता तो संभव है कि हादसा बड़ा होता।

लाइसेंस दो दुकानों का, भंडारण कई जगह
कस्बे में पटाखा बिक्री के लिए सिर्फ दो दुकानों का लाइसेंस है। बाकी दीपावली पर बिक्री के लिए सिर्फ तीन दिनों का ही अस्थायी लाइसेंस दिया जाता है। लेकिन प्लाईवुड गोदाम में भारी मात्रा में पटाखे रखे जाने की भनक न गोदाम के आसपास रहने वालों और न प्रशासन को लग सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed