फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Explosion in gas cylinder, household ash

गैस सिलिंडर में धमाका, गृहस्थी राख

Tue, 22 Sep 2020 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Explosion in gas cylinder, household ash
सदर तहसील क्षेत्र के कुलौली गांव में सोमवार सुबह खाना बनाते वक्त घरेलू सिलिंडर फट गया। आग की चपेट में आने से नकदी समेत हजारों रुपये कीमत की गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत ये रही कि किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। गृहस्वामी ने घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दे दी है।
विज्ञापन

कुलौली (ऊनो) गांव का संतोष कुमार पुत्र गंगा प्रसाद लोधी किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। बताया जाता है कि सोमवार सुबह उसकी पत्नी घर पर खाना बना रही थी। इसी दौरान लीकेज के चलते सिलिंडर में आग लग गई।
विज्ञापन

थोड़ी देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसकी चपेट में आने से करीब 20 हजार रुपये नकद, कपड़ा, बर्तन, बिस्तर व अनाज सहित लगभग सवा लाख का सामान जलकर राख हो गया। लपट और धुएं का गुबार देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आरोप है कि सूचना दिए जाने के बाद भी अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। अच्छा ये रहा कि परिवार का कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। एसडीएम सदर के निर्देश पर हल्का लेखपाल ने घटना की जांच शुरू कर दी है। बुधवार को वह अपनी रिपोर्ट एसडीएम को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed