फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Expansion of education and facilities in Kasturba schools

Kaushambi News: कस्तूरबा विद्यालयों में शिक्षा संग सुविधाओं का विस्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Expansion of education and facilities in Kasturba schools
जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) के नए शैक्षिक सत्र में छात्राओं के लिए सुविधाओं का दायरा बढ़ाने की तैयारी तेज हो गई है। शिक्षा के साथ-साथ अब छात्राओं को बेहतर आवासीय और दैनिक जीवन से जुड़ी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुशवाह ने बताया कि जिले के आठों विद्यालयों में एकेडमिक हॉस्टल, अतिरिक्त डॉरमेट्री, कंप्यूटर लैब और टॉयलेट ब्लॉक का विस्तार किया जाएगा। साथ ही छात्राओं की दिनचर्या को आसान बनाने के लिए रोटी मेकिंग मशीन, सोलर गीजर, जेनसेट और वाशिंग मशीन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

इसके अलावा छात्राओं के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए फोक म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट, ओपन जिम और एक केजीबीवी- एक खेल जैसी पहल को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। बीएसए ने बताया कि इन व्यवस्थाओं से छात्राओं को बेहतर माहौल मिलेगा। इससे उनकी पढ़ाई के साथ आत्मनिर्भरता और प्रतिभा का भी विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed