फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Executive officer of Bharwari Municipality suspended, government fell on complaint of councilors

कौशाम्बी : भरवारी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सस्पेंड, सभासदों की शिकायत पर गिरी शासन की गाज

Wed, 03 Jan 2024 05:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 03 Jan 2024 05:34 PM IST
सार

आपसी खींचतान के चलते ईओ सुनील मिश्रा की शिकायत सभासदों ने डिप्टी सीएम सहित सीएम योगी से भी की थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए इसकी जांच एडीएम से कराई गई और एडीएम की आख्या के पत्र के आधार पर शासन से भरवारी ईओ सुनील मिश्रा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन
Executive officer of Bharwari Municipality suspended, government fell on complaint of councilors
नगर पालिका परिषद भरवारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नगर पालिका परिषद भरवारी के अधिशासी अधिकारी को शासन ने भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितता के आरोप पर सस्पेंड कर दिया है। शासन ने एडीएम कौशाम्बी के पत्र के आधार पर ईओ को सस्पेंड किया है। ईओ मैन पावर सप्लाई में अनियमितता का आरोप लगा है, वहीं विकास कार्यों में भ्रष्टाचार और गड़बड़ी की शिकायत सभासदों ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सहित सीएम योगी से की थी, जिसके बाद शासन ने ईओ सुनील मिश्रा को सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन


ईओ इसके पहले मंझनपुर नगर पालिका में तैनात थे। शासन से जारी विशेष पत्र पर इनकी तैनाती 12 अगस्त को नगर पालिका परिषद भरवारी में हुई थी, जब से ईओ सुनील मिश्रा भरवारी में तैनात हुए तभी से इसके ऊपर विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत मिल रही थी, जिसके चलते नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और सभासदों में खींचतान शुरू हो गई थी।
विज्ञापन


आपसी खींचतान के चलते ईओ सुनील मिश्रा की शिकायत सभासदों ने डिप्टी सीएम सहित सीएम योगी से भी की थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए इसकी जांच एडीएम से कराई गई और एडीएम की आख्या के पत्र के आधार पर शासन से भरवारी ईओ सुनील मिश्रा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। ईओ मिश्रा के सस्पेंड होने की खबर जैसे ही सभासदों को मिली तो उनके खुसी की लहर दौड़ पड़ी, वहीं ईओ के चाहने वालो के चेहरे पर मायूसी दिखाई पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed