फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Ex-pradhan's nephew dies after being crushed by an uncontrollable dumper, son Gambhir

बेकाबू डंपर से कुचलकर पूर्व प्रधान के भांजे की मौत, बेटा गंभीर

Fri, 21 Jan 2022 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Ex-pradhan's nephew dies after being crushed by an uncontrollable dumper, son Gambhir
सैनी कोतवाली के रामपुर धमावां गांव के समीप बृहस्पतिवार शाम बेकाबू डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि, उसके साथ रहा रिश्ते का फुफेरा भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने जख्मी युवक को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के धाता कोतवाली के डेढ़ासही गांव निवासी सुनील कुमार (22) बृहस्पतिवार शाम सैनी कोतवाली के भडेहरी निवासी (अपनी बुआ) पूर्व ग्राम प्रधान रामसूरत के यहां सकठ (एक पर्व का प्रसाद) देने के लिए आया था।
विज्ञापन

शाम को वह रामसूरत के बेटे अंकित के साथ बाइक से घर लौट रहा था। रामपुर धमावां के समीप वह लोग किसी काम से बाइक खड़ी कर सड़क पार कर रहे थे, तभी धाता की तरफ से आए तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सिराथू भेजा। यहां चिकित्सकों ने सुनीत को मृत घोषित कर दिया। जख्मी अंकित का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद डंपर चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, जवान बेटे की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed