{"_id":"64da8046236e2190b60411e4","slug":"everyone-kept-on-waving-on-the-waves-of-freedom-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-2173-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: आजादी के तरानों पर तरंगित होते रहे सभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: आजादी के तरानों पर तरंगित होते रहे सभी
Tue, 15 Aug 2023 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 15 Aug 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। वंदे मातरम..., इंकलाब जिंदाबाद...,भारत माता की जय, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा...जैसे गगनभेदी उद्घोष से बच्चों ने देशभक्ति का संदेश दिया। मौका था अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आजादी के रंगोत्सव की शृंखला में मां तुझे प्रणाम के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा का। इस दौरान सभी आजादी के तरानों से तरंगित होते रहे।
जिलाधिकारी सुजीत कुमार, पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव ने श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा से हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। यात्रा में शामिल श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज के साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज ओसा, एमवी कॉन्वेंट स्कूल एंड कॉलेज ओसा आदि विद्यालयों के तकरीबन चार हजार बच्चे तिरंगा लेकर देशभक्ति की अलख जगाते रहे।
तिरंगा यात्रा ओसा कॉलेज से निकलकर फरीदपुर स्थित शहीद सोहनलाल स्मारक पहुंची। यहां ओसा कॉलेज में यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में नगर कोतवाल संतोष शर्मा, यातायात निरीक्षक राकेश चौरसिया पुलिस फोर्स के साथ मुस्तैद रहे।