{"_id":"e8c68352fb5d89ac44f5693f90134964","slug":"everlasting-peace-and-prosperity-sought-dua-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" अमन चैन और खुशहाली की मांगी दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमन चैन और खुशहाली की मांगी दुआ
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 19 Jul 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। कौशाम्बी में शनिवार को धूमधाम से ईद मनाई गई। अकीदतमंदों ने ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की। लोगों ने देश की सलामती, अमनचैन और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। एक दूसरे को बधाईयां देने का यह सिलसिला सुबह से देर रात तक चलता रहा। लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर ईद की सेवइयां भी खाईं।
कौशाम्बी में शुक्रवार शाम ईद का चांद दिखने की तस्दीक होते ही लोग खुशी से झूम उठे। शनिवार को जिले में धूमधाम से ईद मनी। सुबह नए कपड़े और टोपी लगाकर लोग ईदगाह और मस्जिदों में जमा हुए। इसके बाद एलान होते ही ईद की नमाज अदा की।
बारगाह में लोगों ने सीस झुकाकर मुल्क के अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। मंझनपुर ईदगाह में सुबह 9 बजे और जामा मस्जिद मंझनपुर में 9.30 बजे ईद की नमाज अदा की गई। इसके अलावा ईदगाह करारी, शिया जामा मस्जिद करारी, अंसारगंज, शाही जामा मस्जिद कड़ा, ईदगाह कड़ा, जामा मस्जिद चायल, शहजादपुर, अजुहा, अलीपुरजीता, देवीगंज, कमालपुर, निजामपुर, दौलतपुर, सौरई बुजुर्ग, इस्माइलपुर, बिजया, मुस्तफाबाद, कसेंदा, मनौरी, पुरामुफ्ती, औधन, गौसपुर कटौहला, बरेठी, असरौली, सल्लाहपुर, महगांव, सैयदसरावां, गढ़ी, महावां, गोराजू, अषाढ़ा, दानपुर, पुरखास, रानीपुर, सरायअकिल, सिराथू, पइंसा, अफजलपुरवारी आदि ईदगाह और मस्जिदों में सुबह आठ बजे से 11 बजे के बीच ईद की नमाज अदा की गई। नमाज अदा करने के बाद पेश इमाम और नमाजियों ने मुल्क की सलामती, अमनचैन और खुशहाली की दुआ मांगी।
विज्ञापन
नमाज अदा करने के बाद ईदगाह और मस्जिदों से निकलने के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबादी दी। भाईचारे के पर्व ईद पर सुरक्षा के लिए पुलिस की विशेष चौकसी थी। पुलिस अफसर पीएसी के जवानों के साथ दिन भर मुस्तैद दिखे। ईद की नमाज के दौरान कहीं उपद्रव न हो इसके लिए पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने तीनों सर्किल के सीओ और थानेदारों को चौकसी बरतने का निर्देश दिया था। सकुशल ईद की नमाज अदा होने के बाद पुलिस अफसरों और जवानों ने राहत की सांस ली।
ईद की नमाज अदा होने के बाद ईदगाह के आस-पास लगे मेंले का बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया। मेले में मिठाइयों के साथ खानपान और घरेलू वस्तुओं की दुकानें लगी थीं। बच्चों के लिए मेले में झूले में लगे थे। मिठाइयों के साथ जलेबी और चाट का स्वाद लेने के बाद बच्चों ने झूले का भी मजा लिया। बाद में लोग एक दूसरे के घर पहुंचे और सेवइयां खाकर ईद की बधाई दी।