फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Even after two and a half years, the construction of the tank of Jal Jeevan Mission is incomplete

Kaushambi News: ढाई साल बाद भी जल जीवन मिशन का टंकी निर्माण कार्य अधूरा

Tue, 17 Feb 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 17 Feb 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Even after two and a half years, the construction of the tank of Jal Jeevan Mission is incomplete
राम आसरे धुमाई
कड़ा विकास खंड के धुमाई गांव में जल जीवन मिशन के तहत बन रही पानी की टंकी का निर्माण कार्य ढाई साल बाद भी पूरा नहीं हो सका है। निर्धारित समय सीमा बीतने के बावजूद निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है और ठेकेदार पिछले चार माह से काम छोड़कर गायब है। इससे धुमाई और हिसामपुर माढ़ों समेत कई गांवों के लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

धुमाई गांव में हर घर नल जल योजना के तहत 659.84 लाख रुपये की लागत से पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। जल निगम की तरफ से कार्यदाई संस्था कल्पतरु प्रोजेक्ट इंटरनेशनल लिमिटेड के माध्यम से 28 अप्रैल 2023 को निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। परियोजना को एक वर्ष के भीतर यानी 28 अप्रैल 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन ढाई साल बीतने के बाद भी टंकी का निर्माण अधूरा है।
विज्ञापन

गांव में करीब एक दर्जन हैंडपंप खराब पड़े हैं। टंकी निर्माण के चलते हैंडपंपों की मरम्मत और रिबोर भी नहीं कराया जा रहा है, जिससे पेयजल संकट और बढ़ गया है। - ज्ञान सिंह यादव, बड़ी बाग
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के सभी मजरों में पाइप लाइन बिछा दी गई है, लेकिन मुख्य लाइन का काम अभी बाकी है। जिन जगहों पर पाली लाइन डाली गई है। उन जगहों के रास्ते पदहाल पड़े हैं। --गुलाब सोनकर, धुमाई
ढाई साल पहले गांव में टंकी का निर्माण शुरू होने के बाद पेयजल की समस्या से निजात मिल जाने की आस जगी थी। लेकिन अब तक आधा अधूरा कम होने के चलते समस्या बनी हुई है। - धर्मेंद्र कुमार, धुमाई
आधा दर्जन से अधिक हैंडपंप साल भर से खराब पड़े हुए हैं। टंकी निर्माण के चलते रिबोर व मरम्मत का कार्य नहीं कराया जा रहा है। जिसकी वजह से सुबह शाम पेयजल के लिए लोगों को परेशान होना पड़ता है। -रामआसरे, धुमाई

टंकी निर्माण का लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। रेलवे लाइन के कारण दो स्थानों पर पाइप लाइन डालने के लिए रेलवे विभाग की अनुमति आवश्यक है। रेलवे विभाग में शुल्क जमा कर दिया गया है। अनुमति मिलते ही जून माह के भीतर जलापूर्ति शुरू करा दी जाएगी। - कुलदीप सिंह, जूनियर इंजीनियर,जल निगम

राम आसरे धुमाई

राम आसरे धुमाई

राम आसरे धुमाई

राम आसरे धुमाई

राम आसरे धुमाई

राम आसरे धुमाई

राम आसरे धुमाई

राम आसरे धुमाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed