{"_id":"62f801694e82143dab5cfa46","slug":"even-after-seven-days-of-acid-attack-the-hands-of-the-police-are-empty-kaushambi-news-ald339317792","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसिड अटैक के सात दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसिड अटैक के सात दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
विज्ञापन
चरवा कोतवाली के चिल्ला शहबाजी गांव के समीप सात दिन पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की प्रबंधक दीक्षा सोनकर पर हुए एसिड अटैक का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। घटना के खुलासे के लिए एसपी हेमराज मीना ने तीन टीमों का गठन किया, लेकिन अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं।
प्रयागराज के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के काला डांडा की रहने वाली दीक्षा सोनकर बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा सैयद सरावां में प्रबंधक हैं। आठ अगस्त को वह स्कूटी से ड्यूटी जा रहीं थीं। इस दौरान चिल्ला शहबाजी गांव के पास अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने मैनेजर पर एसिड फेंक दिया।
इसमें दीक्षा झुलस गई। घटना की जानकारी पर एसपी हेमराज मीना ने सीओ चायल श्यामकांत, इंस्पेक्टर चरवा संतोष शर्मा और एसओजी प्रभारी सिद्धार्थ सिंह की अगुवाई में टीमों का गठन किया। पुलिस ने वारदात के खुलासे के लिए तमाम हाथ-पैर चलाए, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली। पुलिस से जुडे़ सूत्रों के अनुसार परिवार के लोग जांच में पुलिस का सहयोग नहीं कर रहे हैं। छानबीन के दौरान पता चला कि घटना के कुछ दिन पहले मैनेजर की प्रयागराज में एक ब्लॉक प्रमुख के बेटे से सगाई हुई थी।
विज्ञापन
बताया जा रहा था कि कार्यक्रम गोपनीय रखा गया था और एक गेस्ट हाउस में सगाई चल रही थी। इस दौरान मैनेजर के मोबाइल पर कई लोगों के फोन आए, लेकिन वह हर बार यही कहती रहीं कि घर पर हैं। पुलिस ने अब तक शक के दायरे में आए सभी लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन खुलासे के लिए सुराग नहीं मिला।
पुलिस सूत्रों का कहना है शक के दायरे में रायबरेली जिले में तैनात एक शिक्षक भी आया है। उससे भी पूछताछ की गई, लेकिन उसने भी खुद को निर्दोष बताया। पुलिस के अनुसार दीक्षा के घरवाले अगर सहयोग करें तो वारदात का जल्द खुलासा हो सकता है।
प्रबंधक पर हुए एसिड अटैक की पुलिस कई बिंदुओं से जांच कर रही है। तमाम क्लू भी हाथ लगे हैं, जिसकी तस्दीक की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
हेमराज मीना, एसपी