फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Even after 72 hours, police did not handle ATM thieves

72 घंटे बाद भी पुलिस हत्थे नहीं चढे़ एटीएम चोर

Wed, 30 Oct 2019 12:28 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
Even after 72 hours, police did not handle ATM thieves
Even after 72 hours, police did not handle ATM thieves - फोटो : KAUSHAMBI
72 घंटे बाद भी पुलिस हत्थे नहीं चढे़ एटीएम चोर
विज्ञापन

आईजी नेे घटनास्थल का किया निरीक्षण, जल्द खुलासे के दिए निर्देश
बैंक के प्राइवेट कर्मचारी की भूमिका पर भी जताया जा रहा संदेह
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू। व्यस्त हाईवे पर बैंक ऑफ बड़ौदा (बॉब) के एटीएम को उखाड़ ले जाने वाले बदमाशों का पता लगाने में पुलिस को करीब 72 घंटे बाद भी सफलता नहीं मिल सकी है। सोमवार को आईजी घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। बैंक बंद होने के कारण वहां कर्मियों से पूछताछ नहीं की जा सकी। मामले में एसपी ने पहले ही लापरवाही सामने आने पर पइंसा के थानाध्यक्ष को लाइन जाहिर कर दिया है।

सैनी कोतवाली के गुलामीपुर गांव में बॉब का एटीएम बैंक के समीप ही लगा है। एटीएम की सुरक्षा के लिए कोई गार्ड नहीं था। प्राइवेटकर्मी शिवा को सुबह छह बजे एटीएम का शटर खोलने व रात 10 बजे शटर बंद करने की जिम्मेदारी मिली थी। शनिवार रात शिवा ने एटीएम का शटर बंद नहीं किया था। सुबह पता चला कि चोर एटीएम उखाड़ ले गए हैं। बाद में खाली मशीन सैयदराजे गांव के समीप मिली। पिछले दिनों एसपी प्रदीप गुप्ता ने हाइवे की पैट्रोलिंग करने की जिम्मेदारी अलग-अलग थानेदारों को सौंपी थी। घटना वाली रात पइंसा के थानाध्यक्ष संजय गुप्ता को गश्त करना था, लेकिन वह अपनी जगह किसी उपनिरीक्षक को भेज दिया। जानकारी होने पर एसपी प्रदीप गुप्ता न थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया। सोमवार को आईजी कवींद्र प्रताप घटनास्थल पर पहुंचे और खुलासे में लगी टीम को तमाम बिंदुओं पर जांच करने का आदेश दिया। पुलिस प्राइवेटकर्मी शिवा के भूमिका की भी जांच कर रही है। फिलहाल घटना के 72 घंटे बाद भी सैनी पुलिस को कोई क्लू नहीं मिला है। इलाके के करीब छह संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, लेकिन नतीजा सिफर ही रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed