फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Even after 24 hours, there is no clue of the teenager who got involved in the waves of Ganga, the search conti

Kaushambi : गंगा की लहरों में समाए किशोर का 24 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग, खोजबीन जारी

Sat, 12 Aug 2023 06:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 12 Aug 2023 06:15 PM IST
सार

संदीपनघाट कोतवाली के बलिहावां निवासी अंकित कुमार (16) पुत्र विनोद कुमार शुक्रवार सुबह साथियों के साथ बदनपुर गंगा घाट पर नहाने के लिए गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। साथियों के शोर मचाने पर पहुंचे स्थानीय गोताखोरों ने उसे सकुशल बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके।

विज्ञापन
Even after 24 hours, there is no clue of the teenager who got involved in the waves of Ganga, the search conti
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संदीपनघाट कोतवाली के बदनपुर स्थित घाट पर गंगा में समाए अंकित (16) का 24 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका। पुलिस स्थानीय गोताखोर व मछुआरों के जरिये नदी में जाल डलवाकर किशोर की तलाश कर रही है। घरवाले भी अब अंकित के सकुशल होने की उम्मीद छोड़ चुके हैं।

विज्ञापन

संदीपनघाट कोतवाली के बलिहावां निवासी अंकित कुमार (16) पुत्र विनोद कुमार शुक्रवार सुबह साथियों के साथ बदनपुर गंगा घाट पर नहाने के लिए गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। साथियों के शोर मचाने पर पहुंचे स्थानीय गोताखोरों ने उसे सकुशल बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। पुलिस ने नाविकों से नदी जाल डलवाया, लेकिन अंकित का कुछ पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी होने के बाद परिवार के लोग घाट पर टकटकी लगाए बैठे हैं।

विज्ञापन

उन्होंने बेटे के जिंदा होने की उम्मीद तो खो दी, लेकिन उसकी अंतिम झलक देखना चाहते हैं। थानाध्यक्ष दिलीप यादव का कहना है कि किशोर की खोजबीन के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। अब एसडीएफ की मदद भी खोजबीन के लिए ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed