फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Enters the house and seduces the sisters

घर में घुसकर बहनों से छेड़खानी

Thu, 07 Mar 2019 12:46 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Thu, 07 Mar 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
Enters the house and seduces the sisters
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : 4 bp, blog
मंझनपुर/पश्चिमशरीरा। पश्चिमशरीरा कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाले एक युवक ने पड़ोसी के घर में घुसकर सगी बहनों के साथ छेड़खानी की । विरोध करने पर उसने किशोरियों की पिटाई भी कर दी। शोरगुल पर ग्रामीणों को आते देख आरोपी भाग निकला। परिवार के लोग उलाहना देने आरोपी के घर पहुंचे तो परिजनों ने गाली-गलौज की।
विज्ञापन


बुधवार को एसपी प्रदीप गुप्ता से शिकायत की गई।
बताया जाता है कि कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली सगी बहने चार मार्च की शाम घर में अकेली थी। उनके मां-बाप खेत में शौच के लिए गए थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव का एक युवक उनके यहां घुस आया और 17 वर्षीय बड़ी बहन के साथ छेड़खानी करने लगा। शोर होने पर छोटी बहन (16) पहुंची तो आरोपी ने छेड़खानी की और जमीन पर पटक दिया। इसके बाद दोनों बहनों को पीटा गया। शोरगुल होने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। इससे पहले आरोपी भाग निकला। इस बीच किशोरियों के मां-बाप भी आ गए। घटना की जानकारी होने के बाद वह आरोपी के घर उलाहना देने पहुंचे तो उसके घरवालों ने पीड़िता के  परिजनों को गाली-गलौज दी। मंगलवार को घटना की शिकायत पश्चिमशरीरा कोतवाली में की गई। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़िताओं ने बुधवार को एसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed