{"_id":"c4c652ddbf64a099bec0fd9a95d8643f","slug":"enrolled-students-did-not-receive-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिला नहीं मिलने पर विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाखिला नहीं मिलने पर विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sat, 16 May 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। करारी के रसूलपुर बदले गांव स्थित राजकीय विद्यालय में दाखिला नहीं मिलने पर शुक्रवार को छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। पिंडरा गांव की नाराज छात्राओं ने डीआईओएस कार्यालय में प्रदर्शन किया। इसके बाद मामले की शिकायत जिला विद्यालय निरीक्षक से की। डीआईओएस ने स्कूल प्रशासन ने एडमीशन करने के निर्देश दिए हैं। मंझनपुर तहसील क्षेत्र के पिंडरा गांव की रहने वाली सुग्गन देवी, प्रेमी देवी, रानी पाल, कविता, लुस्सी, प्रीती, सोना देवी, संतरा, कुसुम आदि ने बताया कि इस साल उन सभी ने कक्षा आठ पास किया है। रसूलपुर सोनी गांव स्थित राजकीय विद्यालय में कक्षा नौ में उनका दाखिला नहीं लिया गया।
इसकी वजह से उन्हें परेशानी हो रही है। इस स्कूल में दाखिला नहीं हुआ तो उन्हें पढ़ाई के लिए काफी दूर जाना पड़ेगा। ऐसे में उन्हें पढ़ाई भी छोड़नी पड़ सकती है। परेशान छात्राओं ने शुक्रवार को मंझनपुर आकर डीआईओएस कार्यालय में प्रदर्शन किया। डीआईओएस राजशेखर ने बताया कि स्कूल प्रशासन को छात्राओं का दाखिला करने के निर्देश दिए हैं।