फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Encroachment removed on Karari Road, illegal construction marked

Kaushambi News: करारी रोड पर हटवाया अतिक्रमण, चिह्नित किए गए अवैध निर्माण

Sat, 05 Aug 2023 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 05 Aug 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed on Karari Road, illegal construction marked
मंझनपुर। प्रशासन और नगर पालिका परिषद के सहयोग से शुक्रवार को पीडब्लयूडी ने मंझनपुर में करारी रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान अस्थायी कब्जे हटवाए गए। वहीं अवैध रूप से बने स्थायी निर्माणों को चिह्नित भी किया गया। इस कार्रवाई से व्यापारियों में खलबली है।
विज्ञापन


सुबह करीब 11.30 बजे तहसीलदार सदर भोपाल सिंह, नगर पालिका परिषद के ईओ अनूप राय दल बल के साथ अतिक्रमण हटवाने पहुंचे। यह अभियान पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड की ओर से चलाया गया, जिसमें नगर पालिका परिषद ने बुलडोजर और कर्मचारी उपलब्ध कराए। अफसरों ने मुख्य चौराहे से अतिक्रमण हटवाना शुरू किया। दुकानदारों द्वारा बढ़ाकर लगाई गईं टिनशेड व बोर्ड आदि हटवाए गए।
विज्ञापन


फल और अन्य ठेले वालों को पुलिस ने वहां से हटाया। तमाम दुकानदारों ने तो अफसरों को देख खुद ही अपना सामान हटा लिया। पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों ने सड़क के मध्य से दोनों ओर 20 मीटर के दायरे में आ रहे तमाम भवनों को लाल पेंट से क्रॉस का निशान लगाकर चिह्नित किया। इनकी संख्या 40 से अधिक बताई जा रही है। इस अभियान के बाद चिह्नित किए गए भवनों के मालिकों की धड़कने बढ़ी रहीं। अभियान के दौरान कोतवाल संतोष कुमार शर्मा भी फोर्स के साथ मुस्तैद रहे। नगर पालिका के जेई ओंकार पटेल समेत अन्य कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सड़क के मध्य से 20 मीटर के दायरे में कोई निर्माण नहीं हो सकता। भले ही भूमि किसी की निजी हो। जरूरत पड़ने पर भविष्य में इसे नियमानुसार मुआवजा देकर अधिग्रहित किया जा सकता है। चिह्नित किए गए निर्माणाें की सूची बनाई जा रही है। उपजिलाधिकारी से दिशा निर्देश लेने के बाद इन्हें नोटिस जारी किया जाएगा।- एमएम मिश्रा, एई, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड




चायल में भी चला अतिक्रमण हटाने का अभियान
नेवादा। चायल कस्बा में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। अधिशासी अधिकारी प्रवीण प्रकाश ने बताया कि टाउन एरिया के मार्ग और सड़क की फुटपाथ पर कुछ लोगों ने टिनशेड, पन्नी, छप्पर व गुमटी रख कर अतिक्रमण कर रखा है। सड़क तक दुकानें फैलाने वालों को चेतावनी देकर कब्जा हटवाया गया। ठेला और गुमटी वालों का कब्जा भी ईओ ने हटवा दिया। चेयरमैन अमर सिंह सहित टाउन एरिया के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।





अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई के लिए टीम गठित
सिराथू। सैनी चौराहा के आसपास अतिक्रमण के चलते लगने वाले जाम से राहगीरों को राहत दिलाने की कवायद शुरू हो गई है। भूमि संरक्षण अधिकारी विपिन कुमार ने एसडीएम को पत्र लिखकर सैनी चौराहा, भूमि संरक्षण कार्यालय, उप संभागीय कृषि प्रसार कार्यालय परिसर और रोड पर हुए अतिक्रमण को हटवाने की मांग की थी। एसडीएम को बताया था कि 25 जून को क़ृषि, राजस्व और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया था। तब कब्जेदारों ने दो दिन का वक्त मांगा था, लेकिन अब तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया। एसडीएम सौम्य मिश्रा ने बताया कि सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी , नायब तहसीलदार विनय कुमार सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी विपिन कुमार, थानाध्यक्ष सैनी, राजस्व निरीक्षक रोहित अग्रहरि सहित लेखपाल शिवशंकर पाल की टीम गठित करके जल्द अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed