फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Encroachment removed in Manjhanpur town amid protests

विरोध के बीच मंझनपुर कस्बे में हटाया गया अतिक्रमण

Wed, 28 Jul 2021 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed in Manjhanpur town amid protests
Encroachment removed in Manjhanpur town amid protests - फोटो : KAUSHAMBI
नगर पालिका परिषद मंझनपुर की टीम ने तहसील प्रशासन व पुलिस फोर्स के साथ मंगलवार को मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। भारी विरोध के बीच तहसील गेट के पास से पुरानी टॉकीज तक चिह्नित अतिक्रमण को हटाया गया। जबकि सड़क की दूसरी तरफ मस्जिद के आगे तक ही अवैध कब्जा हटाया जा सका। बुधवार को भी अभियान चलाकर दूसरी तरफ भी अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यालय में बाजार को जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण होना है। इसके लिए पिछले दिनों नगर पालिका प्रशासन ने नापजोख कर अतिक्रमण हटाने के लिए निशान लगा दिया था। बाजार में तहसील मोड़ से लेकर दुर्गा मंदिर मोड़ तक सड़क चौड़ीकरण के लिए दोनों तरफ 20-20 फिट लिया जाना है। जबकि दुर्गा मंदिर रोड से आगे 15-15 फिट सड़क चौड़ी होनी है।
विज्ञापन

चिह्नीकरण के बाद भी दुकानदारों ने न तो अतिक्रमण हटाया और न ही कब्जा छोड़ा। मंगलवार को बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स व तहसील प्रशासन के साथ मिलकर नगर पालिका की टीम ने जेसीबी से अतिक्रमण हटवाना शुरू किया तो अफरातफरी मच गई। लोग विरोध में उतर आए। हो-हल्ला बढ़ता देख अतिरिक्त फोर्स बुला ली गई। इसके के बाद प्रशासन ने जेसीबी से एक तरफ टॉकीज मोड़ तक तो वहीं दूसरी तरफ बड़ी मस्जिद के पास तक अतिक्रमण हटवाया। शेष अतिक्रमण बुधवार को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नगर पालिका प्रशासक एसडीएम विनय कुमार गुप्ता, तहसीलदार श्याम कुमार, ईओ सुनील कुमार मिश्र, वरिष्ठ लिपिक श्याम बाबू, इंस्पेक्टर मंझनपुर मनीष कुमार पांडेय सहित पीएसी बल मौजूद रही।
जाम की समस्या से मिलेगी निजात
कस्बे के बाजार रोड़ में हर रोज जाम से लोगों को रूबरू होना पड़ता है। अतिक्रमण हटाए जाने से जहां मार्ग का चौड़ीकरण होगा, वहीं लोगों को जाम से निजात मिल जाएगी। प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण हटाने के बाद जल्द ही इस मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य भी शुरू करा दिया जाएगा।
प्रशासन से हुई व्यापारियों की तीखी नोकझोंक
अतिक्रमण हटाओ अभियान के शुरुआती दौर में ही प्रशासन को व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। हालांकि, प्रशासन अभियान की शुरुआत करने में सफल रहा। कुछ दूर आगे अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन का बुल्डोजर बढ़ा तो व्यापारी एकजुट हो गए। लोगों का कहना था कि उन्हें और कुछ दिन का समय दिया जाए। लेकिन प्रशासनिक अफसरों ने साफ कहा कि काफी समय दिया जा चुका है। अब समय देने की गुंजाइश नहीं बची है।

प्रशासन ने किया सौतेला व्यवहार
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान प्रशासनिक अफसरों पर सौतेले व्यवहार का भी आरोप लगाया गया। इसका विरोध भी कई व्यापारियों ने किया है। हालांकि, प्रशासनिक अफसरों ने कहा कि जिन लोगों का अतिक्रमण नहीं हटाया गया, उनका बुधवार को अतिक्रमण हटाया जाएगा। व्यापारियों का कहना था कि अतिक्रमण हटाया जा रहा है तो एक तरफ से हटाया जाए, न कि बीच-बीच में किसी को छोड़ा जाए। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान प्रशासन ने बीच-बीच में भी दो जगह अतिक्रमण नहीं हटाया है।

Encroachment removed in Manjhanpur town amid protests

Encroachment removed in Manjhanpur town amid protests- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed