फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Employment servants submitted a memorandum to the Chail MLA for honorarium.

Kaushambi News: मानदेय के लिए रोजगार सेवकों ने चायल विधायक को सौंपा ज्ञापन

Thu, 30 Apr 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 30 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Employment servants submitted a memorandum to the Chail MLA for honorarium.
अपनी मांगों को लेकर चायल विधायक पूजा पाल को ज्ञापन सौंपते नेवादा के रोजगार सेवक स्रोत -संगठन - फोटो : रेलवे ने किलोमीटर भत्ते की दरों में की बढ़ोतरी
ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के नेतृत्व में रोजगार सेवकों ने बुधवार को नेवादा में अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन चायल विधायक पूजा पाल को सौंपा। ज्ञापन में रोजगार सेवकों ने बताया कि वह 19 वर्षों से ग्राम पंचायत स्तर पर मनरेगा, बीएलओ, सर्वे,आवास जियो टैगिंग समेत अन्य कई तकनीकी कार्य कर रहे हैं। इसके बावजूद वर्तमान में मात्र 7788 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है। मानदेय का समय से भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। जिससे महंगाई में परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान जिला महामंत्री तत्सत ओझा, ब्लाॅक अध्यक्ष खुर्शीद अहमद, संदीप कुमार मौर्य, कौशल कुमार नीलम, सुनील, चंद्रजीत, ओमप्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed