फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Embezzlement of 45 million two- Video suspended

45 लाख के गबन में दो वीडीओ निलंबित

Tue, 14 Jul 2015 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 14 Jul 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। सरसवां ब्लाक में तैनात दो वीडीओ को 45 लाख रुपये गबन करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। इनके खिलाफ ग्रामीणों की शिकायत पर जांच कराने के बाद डीपीआरओ ने कार्रवाई की है। इसे लेकर पंचायती राज विभाग में हड़कंप मचा है। बता दें कि सरसवां ब्लाक में तैनात वीडीओ सतीश चौधरी के पास क्षेत्र की अंधावा, कोरीपुर और बौली ग्राम सभाओं का चार्ज था। डीपीआरओ आरके भारती ने बताया कि वीडीओ का तीन जून को मूरतगंज ब्लाक में तबादला कर दिया गया था। इस दौरान शौचालय नहीं बने होने के चलते तीनों ग्राम सभाओं का खाता भी सीज था। आरोप है कि इधर खाता बहाल होते ही वीडीओ ने अंधावा ग्राम सभा के खाते से 19 लाख, कोरीपुर के खाते से 16 लाख और बौली ग्राम सभा के खाते से चार लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन


 तबादले के बाद  खाते से रुपये निकाले जाने की शिकायत ग्रामीणों ने की तो अफसरों के होश उड़ गए। डीपीआरओ की मानें तो जांच मेें मामला सही पाए जाने पर उनकी संस्तुति पर जिला विकास अधिकारी ने वीडीओ को निलंबित कर दिया है। वीडीओ ने निकाली गई रकम का क्या किया? इसकी जांच कराई जा रही है। इसी तरह सरसवां ब्लाक के ऊनौ ग्राम सभा के रहने वाले दीपक मिश्रा ने भी ग्राम सभा के बंद खाते से छह लाख 53 हजार रुपये निकाले जाने की शिकायत की थी। डीपीआरओ ने बताया कि जांच में मामला सही पाए जाने पर ऊनौ गांव के वीडीओ अमरनाथ तिवारी को भी निलंबित कर दिया गया है। ऊनौ गांव के प्रधान पर गबन के आरोप में पहले ही एफआईआर दर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed