{"_id":"69dfe4db303eb43ca50f3b90","slug":"electronics-business-booms-as-wedding-season-begins-kaushambi-news-c-261-1-kmb1012-139784-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सहालग शुरू होते ही चमक उठा इलेक्ट्रॉनिक्स का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सहालग शुरू होते ही चमक उठा इलेक्ट्रॉनिक्स का कारोबार
Thu, 16 Apr 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
करारी में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में सामान की खरीददारी करते लोग-संवाद
14 अप्रैल को खरमास समाप्त होते ही बाजारों की रौनक बढ़ गई है। इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की दुकानों पर खरीदारों की संख्या में भी तेजी आई है। शादियों में लोग उपहार देने के लिए टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, कूलर और ओवन की खरीदारी कर रहे हैं। सबसे अधिक मांग फ्रिज और वाशिंग मशीन की देखी जा रही है।
20 अप्रैल से शहनाई की धुन भी सुनाई देने लगेगी। शादी वाले घरों में तैयारी तेजी से शुरू हो गई हैं। बेटी को दहेज में देने के लिए इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में लोग खरीददारी करते दिखाई दे रहे है।
कस्बा के मंझनपुर रोड स्थित एक दुकान में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के विक्रेता अभिषेक जायसवाल ने बताया कि सहालग को देखते हुए ग्राहकों की संख्या में इजाफा हुआ है। स्मार्ट टीवी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। डबल डोर फ्रिज की भी अच्छी बिक्री हो रही है। अरशद अब्बास ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों में एलईडी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, एसी, माइक्रोवेव और अन्य सामान खरीदे जा रहे हैं।
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक सामान की कीमत
सामान कीमत
कूलर प्लास्टिक 6000 से 15000 रुपये
एलईडी 32 इंच 9000 से 15000 रुपये
वाशिंग मशीन 9000 से 15000 रुपये
मिक्सर 2000 से 5000 रुपये
रेफ्रिजरेटर 12000 से 20000 रुपये
एसी 28000 से 52000 रुपये