फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   electronic voting machine voter

चायल के मतदाता जान सकेंगे किसको दिया वोट

Fri, 13 Jan 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 13 Jan 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
electronic voting machine voter
other
चायल विधानसभा सीट के मतदाता अबकी मतदान करने के बाद यह जान सकेंगे कि उन्होंने किसको वोट दिया। आयोग के इस नवीन प्रयोग के लिए चायल विधानसभा सीट को चुना गया है। मतदाताओं के वोट की तस्दीक के लिए चायल के 379 बूथों पर वीवीपैड वोटिंग मशीन लगेगी। मतदाता के बटन दबाते ही मशीन से एक पर्ची निकलेगी। सात सेकेंड के लिए यह पर्ची निकलेगी, जिसमें मतदाता को यह दिखाई देगा कि उसने किसको मतदान किया है। इसके बाद यह पर्ची बगल में रखे बाक्स में खुद ब खुद गिर जाएगी।
विज्ञापन


   निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव में प्रयोग के तौर पर वीवीपैड (वोटर्स वेरीफाइल पेपर ऑडिट ट्रेल डिस्टप्लेमेंट) सिस्टम लागू किया है। यह व्यवस्था प्रदेश के 37 जिलों की 49 विधान सभा सीटों पर वोटिंग के दौरान लागू की जाएगी। इस सिस्टम में आयोग ने जिले की चायल विधानसभा सीट को भी शामिल किया है। विधान सभा के 379 बूथों पर वोटिंग वाले दिन व्यवस्था लागू होगी। इस विधान सभा के बूथों पर वोट डालने जाने वाले मतदाता ईवीएम की बटन दबाने के बाद बैलेट बॉक्स में डिस्प्ले की ओर नजर करेंगे। उनका मत किसे मिला यह बाक्स के डिस्प्ले पर सात सेकेंड तक दिखेगा। इसके बाद निकलने वाली पर्ची मतदान बाक्स में गिर जाएगी।
विज्ञापन


खास बात यह होगी कि इस पर्ची को मतदाता के अलावा कोई दूसरा व्यक्ति न देख सकेगा और न ही मतदाता इसको लेकर जा सकेगा। ऐसे में विधान सभा चायल के मतदाताओं के लिए यह वोटिंग का नया नजरिया होगा। मतदान के बाद उनके मन में इस बात की आशंका नहीं रह जाएगी कि उनका मत उनके चहेते उम्मीदवार के खाते में गया या नहीं। इन बूथों पर वीवी पैड मशीन लगाने के लिए आयोग ने सारे इंतजाम पुख्ता कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


138 बूथों की कराई जाएगी वेब कास्टिंग
विधान सभा चुनाव के दौरान इस बार तीनों विधानसभाओं के 138 बूथ हाईटेक होंगे। इन बूथों पर मतदान की प्रक्रिया सुबह से लेकर अंतिम वोट पड़ने तक घर बैठे देखी जा सकेगी। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने मतदान बूथों का चिन्हांकन कराते हए वेबकास्टिंग का सारा इंतजाम पुख्ता कर लिया है। वेबकास्टिंग यह व्यवस्था जिला स्तरीय अफसरों के जिम्मे न रखते हुए आयोग ने खुद संभाल रखी है। जिला प्रशासन ने वेबकास्टिंग का इंतजाम उन्हीं बूथों पर कर रखा है जो बूथ बर्निंग प्वाइंट वाले हैं या फिर यहां पर मतदान के दौरान गड़बड़ी की आशंका है। ऐसे में इन बूथों पर यदि किसी ने गड़बड़ी की कोशिश की आयोग की पैनी नजर से वह बच नहीं पाएगा।

लाइन पर लगे लोगों पर रहेगी नजर
तीनों विधानसभाओं के 138 मतदान केंद्रों पर की जाने वाली वेबकास्टिंग व्यवस्था बूथों के अंदर ही नहीं बाहर भी नजर रखेगी। मतदाताओं की लगी लाइन में यदि किसी ने उन्हें धमकाने या बरगलाने की कोशिश की तो वह आयोग की नजर में होगी। इस पर संचार व्यवस्था के माध्यम से आयोग तत्काल आरोपी पर शिकंजा कसने का काम करेगा।


विधान सभा चुनाव को निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए आयोग ने पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं। चायल के 379 बूथों पर वीवीपैड व्यवस्था लागू होगी तो तीनों विधान सभाओं के 138 बूथों की वेबकास्टिंग आयोग कराएगा।
डॉ. दिनेश कुमार सिंह, प्रभारी अधिकारी कार्मिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed