फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Electricity was missing for 18 hours in 150 villages connected to the power substation Saraikil

विद्युत उपकेंद्र सरायअकिल से जुड़े 150 गांवों की 18 घंटे गायब रही बिजली

Mon, 02 Aug 2021 01:32 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 02 Aug 2021 01:32 AM IST
सार

शनिवार की रात हुई मूसलाधार बारिश के दौरान जगह-जगह फाल्ट होने के कारण विद्युत उपकेंद्र सरायअकिल से जुड़े तकरीबन डेढ़ सौ गांवों की बत्ती गुल हो गई।

विज्ञापन
Electricity was missing for 18 hours in 150 villages connected to the power substation Saraikil

विस्तार

शनिवार की रात हुई मूसलाधार बारिश के दौरान जगह-जगह फाल्ट होने के कारण विद्युत उपकेंद्र सरायअकिल से जुड़े तकरीबन डेढ़ सौ गांवों की बत्ती गुल हो गई। रविवार को प्राइवेट कर्मचारी दिनभर फाल्ट दुरुस्त करने के लिए पसीना बहाते रहे। करीब 18 घंटे बाद रात लगभग आठ बजे बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी। आरोप है कि विद्युत उपकेंद्र के जेई गायब रहते हैं और फोन भी नहीं रिसीव करते हैं। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन


शनिवार देर रात मूसलाधार बारिश शुरू होने के साथ ही सरायअकिल और कटरा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े म्योहर गाड़रियन का पुरवा, लक्ष्मणपुर, म्योहरिया, बैरागीपुर सांडवा, टिकरी समेत तकरीबन डेढ़ सौ गांवों की बिजली गुल हो गई। रात किसी तरह गुजारने के बाद रविवार सुबह लोगों ने विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता को फोन करना शुरू किया।
विज्ञापन


म्योहर गांव के श्रीनाथ, रामदीन, अशोक आदि का आरोप है कि जेई फोन ही नहीं रिसीव कर रहे थे। उपकेंद्र पहुंचने पर भी उनका अता-पता नहीं चला। उपकेंद्र पर मौजूद प्राइवेट विद्युतकर्मियों ने बताया कि बारिश में जर्जर तारें जगह-जगह टूटकर गिर गई हैं। इसके कारण सप्लाई बाधित हुई। प्राइवेट कर्मी दिनभर फाल्ट दुरुस्त करने के लिए पसीना बहाते रहे। रात तकरीबन आठ बजे विद्युत सप्लाई बहाल होने पर ग्रामीणों ने राहत महसूस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed