फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Electricity supply remained disrupted, treatment under mobile light

Kaushambi News: बाधित रही विद्युत आपूर्ति, मोबाइल की रोशनी में इलाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply remained disrupted, treatment under mobile light
मेडिकल कॉलेज अस्पताल के
विज्ञापन

एमसीएच विंग में तीन घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इससे पर्चा काउंटर, ओपीडी, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, सीटीस्कैन आदि सेवाएं ठप हो गईं। करीब 950 मरीजों को परेशानी हुई और अस्पताल की आधा दर्जन ओपीडी में बैठे डॉक्टरों को मोबाइल की रोशनी में इलाज करना पड़ा।
मंझनपुर के रामसिंह ने बताया कि बेटे के पैर का एक्सरे कराने और करारी के रमेश सिंह ने बताया कि पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराने आए थे। घंटों तक बिजली नहीं आई तो कर्मचारियों से जनरेटर चलवाने को कहा। कर्मचारियों ने कहा कि ये व्यवस्था आपके लिए नहीं है। बिजली आने पर ही अल्ट्रासाउंउ हो पाएगा।
विज्ञापन

अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में छह जनरेटर हैं। लेकिन, विद्युत आपूर्ति बाधित होने के बाद भी जनरेटर नहीं चलाए जाते। जबकि, आए दिन विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण ओपीडी से लेकर जांच केंद्रों तक मरीजों की लाइन लगी रहती है। करीब तीन घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई, तब जाकर मरीजों की जांच शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------
अलग--अलग कार्यों के लिए अस्पताल में जनरेटर हैं। अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन का कनेक्शन जिस जनरेटर से है, वह तकनीकी कारणों से लोड नहीं उठा पा रहा था। इस कारण घंटे भर के लिए दिक्कत हुई है।

डॉ. एसके शुक्ला, सीएमएस


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article