{"_id":"6a25bb8f967d8776e905aee4","slug":"electricity-supply-remained-disrupted-for-six-hours-in-the-gopasahasa-substation-area-consumers-were-troubled-in-the-scorching-heat-kaushambi-news-c-261-1-kmb1007-142725-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: गोपसहसा उपकेंद्र क्षेत्र में छह घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति, भीषण गर्मी में उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: गोपसहसा उपकेंद्र क्षेत्र में छह घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति, भीषण गर्मी में उपभोक्ता परेशान
Mon, 08 Jun 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
बिजली उपकेंद्र गोपसहसा के कोसम फीडर से जुड़े बिजिया बाजार, आंबा कुआं, कोसम, चक गुलाम आलम, गढ़वा,पाली उपरहार समेत दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति रविवार को करीब छह घंटे तक बाधित रही। इससे भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मुस्तफाबाद में ट्रांसफार्मर लगाने के कार्य के लिए पूरे कोसम फीडर की आपूर्ति बंद कर दी गई थी। सुबह करीब 11 बजे बंद हुई बिजली शाम पांच बजे के बाद बहाल हो सकी। लंबे समय तक बिजली न रहने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ दुकानदारों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय निवासी कमलेश कुमार, अशोक कुमार और विवेकानंद ने बताया कि जिस क्षेत्र में कार्य हो रहा था, केवल वहीं की आपूर्ति बंद की जानी चाहिए थी। पूरे फीडर की बिजली काट देने से कई गांवों के लोग अनावश्यक रूप से परेशान हुए।
विज्ञापन
वहीं क्षेत्र के रोहित यादव और प्रधान मुन्नू लाल ने कहा कि बिजली विभाग को मरम्मत और रखरखाव कार्य के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित कराते हुए भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने की मांग की है।
मुस्तफाबाद और कोसम गांव का फुंका ट्रांसफार्मर बदला जा रहा था इस लिए सप्लाई बंद थी। - शंकर लाल, जेई।