फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Electrician dies in road accident, mourning spreads in the house

Kaushambi News: सड़क हादसे में बिजली मिस्त्री की मौत, घर में पसरा मातम

Sun, 17 May 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 17 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Electrician dies in road accident, mourning spreads in the house
क्षेत्र के भैरवां नहर के पास शनिवार देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई है। हादसा ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के दौरान हुआ।
विज्ञापन

कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बारा निवासी सुरेंद्र कुमार (28) पुत्र बरमदीन पेशे से बिजली मिस्त्री था। शनिवार को वह किसी काम से कनैली गया था। देर शाम करीब सात बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। भैरवां नहर के पास सामने चल रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

हादसे में घायल सुरेंद्र को इलाज के लिए प्रयागराज के निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि सुरेंद्र की शादी तीन साल पहले हुई थी। परिवार में पत्नी शिम्पी और डेढ़ साल का बेटी शानवी है। हादसे के बाद परिजन रो-रोकर बे हाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed