फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Electrician dies in Mustafabad village

मुस्तफाबाद गांव में बिजली मिस्त्री की मौत

Mon, 30 Sep 2019 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Electrician dies in Mustafabad village
करंट की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री की मौत
विज्ञापन

मुस्तफाबाद गांव में पूजा पंडाल में हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
सरायअकिल।इलाके के मुस्तफाबाद गांव में रविवार शाम पूजा पंडाल में करंट की चपेट में आने से इलेक्ट्रिक मैन की मौत हो गई। घटना से पंडाल के अफरातफरी और परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सराय यूसुफपुर निवासी 19 वर्षीय रामू पुत्र छोटन इलेक्ट्रिक का काम करता था। रविवार शाम सात बजे वह मुस्तफाबाद मजरा पहलू का पूरा में सजे दुर्गा पंडाल में लाइट लगाने गया था। सजावट के दौरान अचानक विद्युत आपूर्ति चालू हो जाने से रामू करंट की चपेट में आ गया। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोग रामू को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी ही कर रहे थे कि उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर सुन बदहवाश परिजन रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। सूचना के बाद पहुचीं पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद पंचनामा भरकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed