फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Electric pole broken due to collision with vehicle, lights of 70 houses going off for 10 hours

Kaushambi News: वाहन की टक्कर से टूटा बिजली का खंभा, 10 घंटे गुल रही 70 घरों की बत्ती

Sun, 14 Apr 2024 04:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 14 Apr 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Electric pole broken due to collision with vehicle, lights of 70 houses going off for 10 hours
मंझनपुर जामा म​स्जिद के पास लाइन दुरुस्त करते लाइनमैन। संवाद
नगर में शनिवार की भोर में एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से जामा मस्जिद के पास लगा बिजली का एक खंभा टूट गया। इस वजह से करीब 10 घंटे तक 70 घरों की बिजली गुल रही। बत्ती नहीं होने से गर्मी में लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

नगर के विद्युत उपकेंद्र तन्नापर के तहसील फीडर की लाइन धाता रोड से गुजरी है। शनिवार की भोर करीब चार बजे इधर से गुजर रहे किसी वाहन ने जामा मस्जिद के पास लगे एक खंभे में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बिजली का खंभा और तार टूट गए और विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

खंभा टूटने की वजह से इस ट्रांसफाॅर्मर से जुड़े करीब 70 घरों में करीब 10 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। मो. उस्मान, जहीर, अब्दुल्ला आदि ने बताया कि बिजली गुल होने के बाद नींद उड़ गई। उमस ने सोने नहीं दिया। घूम-टहल कर समय बिताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त खंभे की लाइन काटकर शेष लाइन में आपूर्ति शुरू की गई। इसके बाद दोपहर में दूसरा खंभा मंगाकर लाइन की मरम्मत कराई गई। तहसील में रखा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर भी इसी लाइन से जुड़ा है। बिजली आने के बाद लोगों को राहत मिली।
उपकेंद्र के जेई चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि बिजली की लाइन दुरुस्त करके आपूर्ति बहाल कर दी गई है। टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में पता नहीं चल सका है।



छह घंटे बाद जुड़ी केबल तो बहाल हुई बिजली आपूर्ति

नगर स्थित रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार को रेलवे लाइन के स्लीपर बदले जा रहे थे। इसी दौरान शाम करीब चार बजे भरवारी उपकेंद्र के टाउन फीडर की अंडरग्राउंड पड़ी केबल जेसीबी की चपेट आकर कट गई थी। इससे वार्ड नंबर 16 देहदानी राजेंद्र नगर, वार्ड नंबर 17 सरजू दास नगर और वार्ड 23 एपीजे अब्दुल कलाम नगर में करीब छह घंटे बिजली गुल रही।
तीनों वार्डों की करीब एक हजार आबादी को गर्मी से जूझना पड़ा। लाइन दुरुस्त होने के बाद रात करीब 10 बजे आपूर्ति बहाल हुई तो सभी ने राहत की सांस ली। उपकेंद्र के जेई नन्हे लाल यादव ने बताया कि लाइन की मरम्मत करके बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई है।


टूटा बिजली का खंभा, आपूर्ति जारी

नगर के वार्ड नंबर पांच जानकीपुर मोहल्ले में आदर्श तालाब के पास सड़क के किनारे लगा बिजली का एक खंभा किसी वाहन की टक्कर से शुक्रवार की रात टूट गया। बीच से दो भागों में टूटा यह खंभा बिजली की लाइन के सहारे लटक गया। हालांकि, इससे बिजली की सप्लाई बाधित नहीं हुई।

शनिवार की सुबह लोगों ने अफसरों को जानकारी दी। उपखंड अधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है। कर्मचारियों को तत्काल टूटा बिजली का खंभा बदलने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed