{"_id":"648cb1a45d7cd0277e075387","slug":"electric-pole-broken-by-sand-laden-dumper-vandalized-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-189-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बालू लदे डंपर से टूटा बिजली का पोल, तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बालू लदे डंपर से टूटा बिजली का पोल, तोड़फोड़
Sat, 17 Jun 2023 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 17 Jun 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
- सरायअकिल कोतवाली के डांडी बरगदी गांव में बृहस्पतिवार रात हुई घटना
- सीओ के नेतृत्व में पुलिस व पीएसी ने गांव में किया फ्लैगमार्च
संवाद न्यूज एजेंसी
सरायअकिल। सरायअकिल कोतवाली के बरगदी गांव में बृहस्पतिवार रात बालू लदे डंपर की टक्कर से बिजली का पोल टूट गया। इससे पूरे गांव की आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली गुल होने से परेशान ग्रामीणों ने अनुराधा कंस्ट्रक्शन (बालू डंप) के कार्यालय में तोड़फोड़ की। बवाल की सूचना पर सीओ चायल योगेंद्र कृष्ण नारायण, इंस्पेक्टर विनीत कुमार सिंह पुलिस व पीएसी के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने गांव में फ्लैगमार्च कर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
भखंदा गांव के बालू के वाहन डांडी बरगदी गांव के ही रास्ते से गुजरते हैं। रास्ता संकरा होने के कारण अक्सर बिजली के पोल तो कभी तार टूट जाते हैं। यहां अनुराधा कंस्ट्रक्शन के लोग बालू का भंडारण भी करते हैं। इसका ऑफिस बनाया गया है।
बृहस्पतिवार रात बालू लदा डंपर गांव के रास्ते से गुजरा। डंपर की टक्कर से बिजली का पोल टूट गया। इससे नाराज लोगों ने बालू डंप के कार्यालय में धावा बोल दिया। ग्रामीणों को उग्र रूप देख वहां उपस्थित कर्मचारी भाग निकले। गुस्साई भीड़ ने कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की। फर्नीचर, सीसीटीवी कैमरे, जनरेटर तोड़ डाले। डंप पर खड़े एक ट्रक का कांच तोड़ने के बाद विरोध करने पर चालक को भी पीटा गया।
विज्ञापन
बवाल की जानकारी पर भारी संख्या में पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। घटना के बाद से गांव में तनाव है। ज्यादातर लोग पलायन कर गए हैं।
सीओ का कहना है अब तक मामले की तहरीर नहीं मिली है। गांव में फ्लैग मार्च कर ग्रामीणों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।