फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   election in kaushmbi

निकाय चुनाव के लिए मतदाताओं को अभी से रिझा रहे युवा

Mon, 01 May 2017 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 01 May 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
election in kaushmbi
कौशाम्बी
जिले की नगर पंचायतों में निकाय चुनाव की तैयारी चरम पर पहुंच गई है। चुनाव लड़ने का मन बना चुके युवा सुबह से लेकर देर रात तक मतदाताओं के बीच माहौल बना रहे हैं तो प्रशासन वार्डों के रिजर्वेशन को अंतिम रूप देने जा रहा है। साथ ही वार्डों के परिसीमन व वोटर लिस्ट में नाम काटने व नए मतदाताओं को जोड़ने की कवायद तेज हो गई है।
विज्ञापन


विधान सभा चुनाव के बाद अब प्रशासन ने निकाय चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। जून के महीने में निकाय चुनाव होने की संभावना प्रबल होती दिख रही है। इसकी सुगबुगाहट तेज होते ही नगर पंचायतों में युवा नेता सक्रिय हो गए हैं। वे वोटों की लामबंदी करने के साथ ही अपनी जमीन मजबूत करने में लगे हैं। इसके लिए उनके द्वारा सारा समय सुबह से लेकर देर रात तक मतदाताओं के बीच गुजारा जा रहा है। चुनाव की तिथि भले ही अभी आयोग ने घोषित नहीं की पर चुनाव मैदान में उतरने का मन बना चुके युवा वार्ड में नगर पंचायत अध्यक्ष व वार्ड की कुर्सी कब्जा करने को बेताब हैं।
विज्ञापन


मतदाताओं को रिझाने की पहल तेज होने से नगर पंचायतों में कई खेमों के बीच सियासी रॉर नए रूप में सामने आने लगी है। सबसे ज्यादा खींचतान तो भाजपा से चुनाव लड़ने की दिख रही है। नगर पंचायत मंझनपुर, करारी, सरायअकिल, भरवारी, चायल, सिराथू व अजुहा पूरी तरह से चुनावी सरगर्मी से सराबोर है। नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के कई दावेदार होने से पदाधिकारी फिलहाल चुप बैठे हैं। उधर जिला प्रशासन भी चुनाव को लेकर वार्डों के रिजर्वेशन को अंतिम रूप देता दिख रहा है। एक-दो दिन में वार्डों के रिजर्वेशन की सूची आयोग को भेज दी जाएगी। इसके अलावा परिसीमन व वोटर लिस्ट से गलत नामों को काटे जाने, नए मतदाताओं को जोड़ने की कवायद तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाम जुड़वाने व कटवाने की होड़
निकाय चुनाव में सभासद बनने के लिए सबसे अधिक युवा बेताब हैं। मौजूदा सभासदों को चुनावी मैदान में पीछे करने के लिए चुनाव लड़ने का मन बना चुके युवा मतदाताओं के बीच रहकर चुनावी जमीन तो मजबूत करते ही हैं उनकी नजर मृतकों व नए मतदाताओं पर भी है। वार्ड में किन-किन लोगों की मौत हो चुकी है और कौन-कौन से लोग 18 साल की आयु पूरी कर रहे हैं उनकी सूची तैयार की जा रही है। निकाय चुनाव में इन्हें मतदाता बनाने के लिए तैयारी जोरों पर दिख रही है। नगर पंचायतों के एक-एक वार्ड में चुनावी सरगर्मी सूरज ढलते ही तेज हो जाती है।


नगर निकाय चुनाव को लेकर आयोग ने तिथि नहीं घोषित किया। वार्डों के रिजर्वेशन की प्रक्रिया अंतिम पायदान पर है। परिसीमन व वोटर लिस्ट का काम भी जल्द पूरा करा लिया जाएगा। निकाय चुनाव को कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।
राकेश कुमार श्रीवास्तव
अपर जिला अधिकारी (वित्त और राजस्व)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed