{"_id":"5ce450b0bdec2207843bffdb","slug":"election-2019-vote-counting-will-start-at-8-00-am","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह आठ बजे से होगी मतगणना, नौ बजे आएगा रुझान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह आठ बजे से होगी मतगणना, नौ बजे आएगा रुझान
Wed, 22 May 2019 12:55 AM IST
विनोद सिंह
Kaushambi
Kaushambi
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 22 May 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
- फोटो : kaushambi
23 मई को मतगणना के दिन सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। एक घंटे बाद नौ बजे से रुझान आने प्रारंभ हो जाएंगे। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। इसके बाद ईवीएम से गिनती शुरू की जाएगी। मतगणना स्थल के भीतर मोबाइल फोन व शस्त्र लाइसेंस ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। बिना पास के कोई भी व्यक्ति अंदर नहीं जा सकेगा। मंगलवार को सामान्य प्रेक्षक नवरीत कौर शेखों ने डीएम मनीष कुमार संग काउंटिंग स्थल नवीन मंडी ओसा पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन
कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र में आने वाली मंझनपुर, सिराथू तथा चायल विधानसभा के वोटों की गिनती नवीन मंडी ओसा में होगी। शांतिपूर्ण ढंग से निष्पक्ष मतगणना कराने के लिए कई दिन से प्रशासनिक तैयारियां चल रही हैं। मंगलवार को सामान्य प्रेक्षक नवरीत कौर शेखों ने जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा संग मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। विधानसभावार बने पंडालों का जायजा लिया। डीईओ ने बताया कि 23 मई को सुबह आठ बजे से काउंटिंग प्रारंभ होगी। सबसे पहले पोस्टल मतों की गिनती होगी। नौ बजे से रुझान आने प्रारंभ हो जाएंगे। बताया कि मतगणना अभिकर्ता को फोटोयुक्त पहचान पत्र लेकर आने पर ही मतगणना कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल में मोबाइल फोन लेकर आना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
मतगणना की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। प्रत्याशियों के एजेंट के साथ-साथ मतगणना कार्मिक तथा पुलिस भी मतगणना पंडाल के अंदर शस्त्र लाइसेंस अथवा मोबाइल नहीं ले सकेंगे। डीईओ ने निष्पक्ष मतगणना हेतु सभी तैयारियां पूरी कर लिए जाने का दावा किया है। इस मौके पर एसपी प्रदीप गुप्ता, उप जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज के अलावा सभी उपजिलाधिकारी एवं अतिरिक्त उप जिलाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन