फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   electicity problems

बिजली को लेकर चक्काजाम, जमकर हंगामा

Sat, 19 Aug 2017 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 19 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
electicity problems
कौशाम्बी
जिला मुख्यालय की बिजली व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। चार दिन से लगातार हंगामा हो रहा है। गुरुवार रात  भी लोगों ने चक्काजाम कर दिया। जेई ने एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दी तो लोग भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। सदर कोतवाल ने किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय की आधी आबादी लो-वोल्टेज की समस्या से जूझ रही है। इसके अलावा जर्जर तार टूटकर लगातार गिर रहे हैं। इससे हर एक घंटे बाद बिजली आपूर्ति प्रभावित हो जाती है। जर्जर तार की समस्या व लो-वोल्टेज को लेकर मंझनपुर के पंकज केशरवानी व बाजार के कारोबारियों ने चक्काजाम किया था। इसके बाद अधिकारियों ने जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद बिजली व्यवथा में सुधार नहीं हुआ। बुधवार रात को चक्काजाम हुआ था।
विज्ञापन


इसके बाद भी स्थिति नहीं सुधरी जबकि तमाम अधिकारी परेशान रहे। गुरुवार को भी आपूर्ति न होने से लोग भड़क गए और करारी रोड पर चक्काजाम कर दिया। जेई चंद्रशेखर आजाद खंभे में तार खिंचवा रहे थे। जानकारी होने पर पहुंचे और समझाने का प्रयास किया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि जेई ने धमकी दी कि यदि इसी तरह होता रहा तो वह एफआईआर दर्ज करा देंगे। इससे लोगों का गुस्सा भड़क गया। नाराज लोगों ने हंगामा  शुरू कर दिया। जानकारी होने पर सदर कोतवाल उमाशंकर यादव फोर्स के साथ पहुंचे। किसी तरह मामला शांत कराया गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed